CrimeIndia

देवघर डबल मर्डर: बहू ही निकली सास और देवर की कातिल, बॉयफ्रेंड ने जैसा कहा वैसा करती गई, ऐसे खुली खूनी स्क्रिप्ट

Extra Marital Affair Murder: झारखंड के देवघर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है . यहां एक नवविवाहित बहू ने अपने अवैध प्रेम प्रसंग के रास्ते से हटने के लिए अपनी ही सास और देवर की बेरहमी से हत्या कर डाली. सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के ऊपर नावाडीह गांव में हुए इस सनसनीखेज डबल मर्डर कांड का देवघर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस की एसआईटी टीम ने मुख्य साजिशकर्ता बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

देवघर डबल मर्डर: बहू ही निकली सास और देवर की कातिल, बॉयफ्रेंड ने जैसा कहा वैसा करती गई, ऐसे खुली खूनी स्क्रिप्ट

पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ है, वो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. 29 और 30 जून की मध्य रात को इलाके में भारी बारिश हो रही थी. भारी बारिश के कारण बहू का प्रेमी इरशाद अंसारी खुद मौके पर नहीं पहुंच पाया. इसके बाद उसने फोन पर ही अपनी प्रेमिका शबाना खातून को निर्देश देना शुरू किया. फोन पर मिल रहे निर्देशों के बाद शबाना ने घर में रखी कुल्हाड़ी से अपनी सास रुबेदा खातून और अपने देवर छोटू की गर्दन रेत दी. इसके बाद भी जब उसका दिल नहीं भरा, तो उसने हथौड़े से वार कर दोनों के सिर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया.

घटना के बाद देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर एक विशेष जांच दल का गठन किया गया था. पुलिस ने जब तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल्स और वैज्ञानिक जांच को आगे बढ़ाया, तो 19 वर्षीय बहू शबाना खातून पर शक की सुई घूमी. पुलिस ने जब शबाना को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी कुल्हाड़ी और हथौड़ा बरामद कर लिया गया है . इसके साथ ही खून से सने कपड़े भी फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं .

प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर लिखी गई मौत की स्क्रिप्ट

आरोपी बहू शबाना खातून की शादी महज तीन महीने पहले ही ऊपर नवाडीह निवासी शाहिल अंसारी से हुई थी. शाहिल फिलहाल कमाने के लिए घर से बाहर रह रहा था. शबाना का शादी से पहले ही पालाजोरी थाना क्षेत्र के रहने वाले इरशाद अंसारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो शादी के बाद भी जारी रहा. इस अवैध संबंध की भनक उसकी सास रुबेदा खातून और देवर छोटू को लग गई थी. जब वे दोनों इस रिश्ते में रोड़ा बनने लगे, तो शबाना और उसके प्रेमी इरशाद ने मिलकर इस खौफनाक दोहरे हत्याकांड की साजिश रच डाली.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply