Nagpur ACB Bribery Head Constable Chargesheet Copy: नागपुर जिले में चार्जशीट की प्रमाणित कॉपी उपलब्ध कराने के एवज में 3,000 रुपये बतौर रिश्वत लेते गणेशपेठ थाने में हेड कांस्टेबल को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पुलिस स्टेशन में हुई इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

पकड़ा गया आरोपी आतिश निकोडे बताया गया। आतिश की तैनाती गणेशपेठ थाने में है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता भी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग पुलिस मुख्यालय में है। चुनाव ड्यूटी के दौरान एक कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। इस हादसे में वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। तब गणेशपेठ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।
चार्जशीट की कॉपी देने के बदले रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल रंगेहाथ गिरफ्तार
जांच आतिश को सौंपी गई। बीमा दावा के लिए शिकायतकर्ता को अदालत में प्रस्तुत चार्जशीट की प्रमाणित प्रति की आवश्यकता थी। उन्होंने आतिश से संपर्क किया तो उसने चार्जशीट की प्रति उपलब्ध कराने के बदले 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में सौदा 3,000 रुपये में तय हुआ। शिकायतकर्ता ने एसीबी से शिकायत की।
एसीबी ने बुधवार की शाम गणेशपेठ थाने में जाल बिछाया। आतिश ने उन्हें परिसर में मिलने बुलाया, जैसे ही आतिश ने शिकायतकर्ता से रुपये लिए, एसीबी की टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। डीवाईएसपी महेश भोरटेकर, इंस्पेक्टर जितेंद्र वैरागड़े, हेड कांस्टेबल आशीष वैद्य, विलीन तांबड़े, होमेश्वर वाइलकर, प्रफुल भातुलकर, स्वाति हिंडोरिया और राजेंद्र जांभलकर ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
डॉ. जायसवालमेटेकर को 2 दिन की हिरासत
मेडिकल लीव का प्रमाणपत्र और मेडिकल बोर्ड का सिफारिश पत्र देने की एवज में 30,000 रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में पकड़े गए मेयो अस्पताल के शल्य चिकित्सा विभाग के प्रमुख और बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. नंदकिशोर जायसवाल और स्टेनो आशीष मेटेकर को एसीबी की टीम ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया।
अदालत ने उन्हें 2 दिन की कस्टडी मंजूर की है। ज्ञात हो कि एसीबी ने मंगलवार को वर्षा के उपप्रादेशिक परिवहन कार्यालय के सहायक मोटर वाहन निरीक्षक की शिकायत पर दौनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था।
दोनों आरोपियों को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया। एसीबी की टीम ने आरोपियों के घरों की तलाशी ली। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद कर जब्त किए गए, इसके अलावा मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य भी जांच के लिए कब्जे में लिए गए हैं। जिला सरकारी अधिवक्ता नितिन तेलगोटे ने 2 दिन की कस्टडी मांगी,


