BusinessIndia

भारतीय शेयर बाजार में होगी Coca-Cola की एंट्री, ₹9,500 करोड़ का IPO लाने की तैयारी

मशहूर सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी CocaCola अब भारत में अपनी बॉटलिंग कंपनी हिंदुस्तान कोकाकोला बेवरेजेज का IPO लाने की तैयारी कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस IPO के जरिए कंपनी करीब 1 अरब डॉलर यानी लगभग 9,500 करोड़ रुपये जुटा सकती है. जानकारी के अनुसार, CocaCola ने कई बड़े निवेश बैंकों को इस IPO में काम करने के लिए अपनी योजना पेश करने के लिए इन्वाइट दिया है. अगले सप्ताह लंदन में इन बैंकों की प्रेजेंटेशन होगी. इस पूरी प्रक्रिया में Rothschild & Co. कंपनी की सलाहकार के रूप में काम कर रही है और वही संभावित बैंकों से बातचीत करेगी.

भारतीय शेयर बाजार में होगी Coca-Cola की एंट्री, ₹9,500 करोड़ का IPO लाने की तैयारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, CocaCola अपनी भारतीय बॉटलिंग कंपनी की करीब 10 अरब डॉलर की वैल्यू चाहती है. हालांकि अभी यह योजना शुरुआती चरण में है. इसलिए IPO कब आएगा, इसका साइज कितना होगा, कंपनी की अंतिम वैल्यू कितनी तय होगी और शेयर कितने बेचे जाएंगे, जैसे कई फैसले अभी बाकी हैं. आने वाले समय में इन सभी बातों में बदलाव भी हो सकता है. फिलहाल CocaCola और Rothschild & Co. ने इस खबर पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है.

कई विदेशी कंपनियों की हो रही एंट्री

भारत का शेयर बाजार पिछले कुछ सालों में लगातार मजबूत हुआ है और यहां घरेलू निवेशकों की संख्या तेजी से बढ़ी है. यही वजह है कि कई विदेशी और बहुराष्ट्रीय कंपनियां अपनी भारतीय इकाइयों को शेयर बाजार में लिस्ट कर रही हैं. इससे उन्हें पूंजी जुटाने के साथसाथ भारतीय निवेशकों को भी कंपनी में हिस्सेदारी देने का मौका मिलता है. पिछले साल LG Electronics ने भी अपनी भारतीय यूनिट को शेयर बाजार में लिस्ट किया था. वहीं 2024 में हुंडई मोटर ने भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO लाकर करीब 3.3 अरब डॉलर जुटाए थे. अब CocaCola भी इसी राह पर आगे बढ़ती दिखाई दे रही है.

कितना बड़ा है HCCB का कारोबार?

HCCB भारत की सबसे बड़ी सॉफ्ट ड्रिंक बॉटलिंग कंपनियों में से एक है. कंपनी देशभर में 17 लाख से ज्यादा रिटेल दुकानों तक अपने उत्पाद पहुंचाती है. इसके अलावा कंपनी में 5,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं. कंपनी का मुख्यालय बेंगलुरु में स्थित है. HCCB के पास 12 राज्यों में 14 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं और यह दक्षिण के साथसाथ पश्चिम भारत के 236 जिलों में CocaCola के पेय पदार्थों की सप्लाई करती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply