CrimeIndia

सोशल मीडिया की शान बनी आफत! कट्टा दिखाकर फोटो डालने वाला युवक गिरफ्तार

औरंगाबाद : सोशल मीडया पर देसी कट्टा का प्रदर्शन कर रहे एक युवक को खुदवां पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है. युवक की पहचान थाना क्षेत्र के होलीचक गांव निवासी 20 वर्षीय पंकज पासवान उर्फ पंकज तबाही के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, युवक ने अपने ही फेसबुक आईडी पर हथियार का प्रदर्शन करते हुए तस्वीर अपलोड किया था.
शुक्रवार को वायरल तस्वीर के आधार पर पुलिस ने युवक को लोडेड देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि होलीचक गांव में अपने नाम से लोगों के बीच दहशत बनाने व समाज के लोगों को भयभीत करने के लिए युवक ने अवैध हथियार के साथ तस्वीर फेसबुक आईडी पर अपलोड किया था जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा.
वायरल तस्वीर के आधार पर तस्वीर की जांच किया गया. जांच के क्रम में सही पाए जाने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर छापेमारी कर देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में युवक ने बताया कि जब्त देसी कट्टा और कारतूस एक अज्ञात व्यक्ति से चार हजार रूपये में खरीदा था.
उन्होंने बताया कि पुलिस अब हथियार के स्रोत और नेटवर्क की जांच में जुटी है. आरोपी को हथियार कहां से मिला, इसके पीछे किसी गिरोह की भूमिका है या नहीं, इस दिशा में जांच की जा रही है. पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के गैरकानूनी कंटेंट से दूरी बनाए रखें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आवश्यक कार्रवाई के उपरांत युवक को जेल भेज दिया गया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply