India

Toyota ने महंगी की अपनी पॉपुलर कारें, Glanza, Hyryder समेत कई मॉडल्स के बढ़े दाम

Toyota Kirloskar Motor ने जुलाई 2026 से अपनी कई लोकप्रिय कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. नई कीमतें Toyota Urban Cruiser Hyryder, Toyota Glanza, Toyota Taisor और Toyota Rumion पर लागू हो गई हैं. अलगअलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में बदलाव किया गया है. सबसे ज्यादा बढ़ोतरी Glanza की कीमत में हुई है, जबकि Taisor पर सबसे कम असर पड़ा है.

Toyota ने महंगी की अपनी पॉपुलर कारें, Glanza, Hyryder समेत कई मॉडल्स के बढ़े दाम

Hyryder की एक्सशोरूम कीमत

नई कीमतों के बाद Hyryder की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये हो गई है, जो टॉप वेरिएंट के लिए 20.19 लाख रुपये तक जाती है. वहीं, Glanza अब 6.46 लाख से 9.64 लाख रुपये के बीच उपलब्ध है. Taisor की कीमत 7.25 लाख से शुरू होकर 12.63 लाख रुपये तक पहुंच गई है, जबकि Rumion की नई कीमत 9.56 लाख से 13.86 लाख रुपये के बीच है.

Glanza की कीमत

के कुछ वेरिएंट की कीमत में अधिकतम 32,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. हालांकि, जो ग्राहक इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड V वेरिएंट खरीदना चाहते हैं, उनके लिए राहत की बात है. कंपनी ने इन वेरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. इसलिए इनकी पुरानी कीमतें ही लागू रहेंगी.अगर Glanza की बात करें तो यह इस बार सबसे ज्यादा महंगी हुई है. इसके कुछ वेरिएंट की कीमत में 33,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है. इसके बावजूद Glanza अभी भी Toyota की सबसे किफायती कार बनी हुई है और एंट्रीलेवल खरीदारों की पसंद मानी जाती है.

Taisor की कीमत बढ़ी

कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में आने वाली की कीमत में अधिकतम 23,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, फैमिली MPV Rumion के कुछ वेरिएंट अब 29,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं. कंपनी ने दोनों मॉडलों में औसतन करीब 2.5 फीसदी तक कीमत बढ़ाई है.कीमत बढ़ाने के बावजूद Toyota की बिक्री लगातार मजबूत बनी हुई है. जून 2026 में कंपनी ने कुल 31,016 वाहनों की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 7 फीसदी अधिक है. घरेलू बाजार में कंपनी ने 28,441 गाड़ियां बेचीं, जबकि एक्सपोर्ट भी बढ़कर 2,575 यूनिट तक पहुंच गया.

Toyota Fortuner, Toyota Innova Hycross और Glanza जैसे मॉडल कंपनी की बिक्री को लगातार मजबूती दे रहे हैं. बढ़ते मुकाबले के बावजूद Toyota भारतीय बाजार में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखने में सफल रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply