IndiaTrending

‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा

Kapil Sibal Attack On BJP: अयोध्या में भगवान राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सूबे की सियासत तेज है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भाजपा, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद पर जमकर हमला बोला है। अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से उन्होंने इन संगठनों पर श्री राम भगवान के नाम पर देश में राजनीति करने का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा पर श्रद्धालुओं की आस्था से विश्वासघात करने का भी आरोप लगाया है।

‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा

बीजेपी, VHP पर विश्वासघात का आरोप

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने अपने एक्स हैंडल में किए गए पोस्ट में लिखा कि ‘राम के नाम पर वोट तो लेंगे, फिर राम को ही वो लूटेंगे। असली हिंदू क्या जानें, ये तो फर्जी हिंदू हैं।’ इस पोस्ट से सिब्बल ने बीजेपी, VHP और बजरंग दल का नाम टैग करते हुए उन पर जमकर हमला बोला।

VHP
BJP
Bajrang Dal

Ram
ke nam
pe vote
to leinge

fir
Ram
ko hi woh
looteinge

asli
Hindu
ye kya
jaane

ye to
farzi
Hindu
hain

— Kapil Sibal July 2, 2026

सूबे की सियासत हुई तेज

सांसद कपिल सिब्बल की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब देशभर में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर खूब राजनीति हो रही है। विपक्ष लगातार इस मामले को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहा है। वहीं, सत्तापक्ष, खुद का बचाव करते हुए विपक्ष के इन आरोपों को निराधार बता रहा है। ऐसे में सिब्बल द्वारा की गई ऐसी टिप्पणी राजनीतिक बहस को हवा दे सकती है।

पहले भी कर चुके हैं हमला

कपिल सिब्बल, अयोध्या स्थित भगवान में चढ़ावा चोरी मामले में पहले भी सरकार पर जमकर हमला बोला है। इसके पहले सिब्बल ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट में लिखा था कि ‘इस सरकार को हराओ। राम को लूटा, देश को लूटा। अच्छे दिन का नारा झूठा, ऐसे शासन को तोड़ेंगे, मिल के देश को जोड़ेंगे। ना दिलों का होगा बंटवारा, सबका देश है देश हमारा।’

VHP ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

द्वारा की गई पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हालांकि, उनके बयान को लेकर अभी तक भाजपा, बजरंग दल या विश्व हिंदू परिषद की ओर से कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ट्रस्ट ने बैंक पर लगाए आरोप

इस बीच मामले में ट्रस्ट ने सफाई दी है। ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि चढ़ावे में प्राप्त हुई रकम की गिनती ट्रस्ट के कर्मचारी नहीं करते थे। यह कार्य बैंक द्वारा नियुक्त आउटसोर्स एजेंसी द्वारा किया जाता था। ऐसे में अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई है, तो इसकी जिम्मेदारी ट्रस्ट की नहीं है। यह पूरी तरह से बैंक और उसकी आउटसोर्सिंग व्यवस्था की बनती है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply