UP Weather Update 3 July: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज 3 जुलाई को राज्य के कई जिलों में अगले 8 घंटों के भीतर हल्की से मध्यम बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में 50 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?
IMD के अनुसार मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, इटावा, फिरोजाबाद, बांदा, कानपुर और कानपुर देहात समेत पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका है।
5 जुलाई से और तेज होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, 3 से 8 जुलाई तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। खासकर 5 जुलाई से बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं, जिससे कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।
मानसून क्यों हुआ सक्रिय?
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरपश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशापश्चिम बंगाल तट पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मानसून को मजबूती मिली है। इसी सिस्टम के प्रभाव से उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें:
लोगों के लिए सलाह
- खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।
- गरजचमक के समय सुरक्षित स्थान पर रहें।
- यात्रा पर निकलने से पहले अपने जिले का मौसम अपडेट जरूर देखें।
- तेज हवाओं और बारिश को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतें।
ये भी पढ़ें:



