India

UP GST Rachit Gupta: 218 करोड़ की GST चोरी केस में सपा जिला कोषाध्यक्ष पहुंचे जेल, अवैध पान मसाला फैक्ट्री का खुलासा

UP GST Rachit Gupta: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक बड़ी खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष और कारोबारी रचित गुप्ता को 218 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि, बदायूं में अवैध रूप से संचालित पान मसाला और गुटखा फैक्ट्री के जरिए सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचाया गया। जीएसटी विभाग की संयुक्त टीम ने 12 घंटे तक चली मैराथन छापेमारी के बाद रचित गुप्ता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मेरठ की अदालत में पेशी के बाद तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

UP GST Rachit Gupta: 218 करोड़ की GST चोरी केस में सपा जिला कोषाध्यक्ष पहुंचे जेल, अवैध पान मसाला फैक्ट्री का खुलासा

क्या है पूरा मामला 

दिल्ली, नोएडा, मेरठ और बदायूं की संयुक्त जीएसटी टीम मंगलवार देर रात दातागंज स्थित रचित गुप्ता के आवास और अन्य ठिकानों पर पहुंची। स्थानीय पुलिस की सुरक्षा में करीब 12 घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान कंप्यूटर रिकॉर्ड, कर संबंधी दस्तावेज और फैक्ट्री से जुड़े अहम साक्ष्य खंगाले गए। जांच में सामने आया कि बिना वैध पंजीकरण के 12 एफएफएस मशीनों पर पान मसाला और गुटखा का उत्पादन किया जा रहा था। आरोप है कि फरवरी से जून 2026 के बीच इसी अवैध कारोबार के जरिए करीब 218 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी कर सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें:

छापेमारी में मिला ये

छापेमारी के दौरान टीम ने 410 किलो कटी हुई सुपारी के साथ गगन, शिखर, गोल्ड मोहर और दिलबाग ब्रांड के भारी मात्रा में तैयार पाउच, पैकिंग सामग्री और अन्य सामान बरामद किया। इसके बाद रचित गुप्ता, मनोज साहू और उमेश को गिरफ्तार कर मेरठ ले जाया गया, जहां अदालत ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उल्लेखनीय है कि रचित गुप्ता को महज आठ दिन पहले समाजवादी पार्टी का जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया था। अब इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक और कारोबारी दोनों ही हलकों में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, जबकि जीएसटी विभाग पूरे नेटवर्क की जांच में जुटा हुआ है। 

ये भी पढ़ें:

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply