BollywoodBusinessChhattisgarhCricketCrimeDelhiDharamHaryanaIndiaTrending

एलजीबीटी कम्युनिटी को लेकर हर्षद चोपड़ा का बड़ा खुलासा, बोले- ‘पहले डरकर भाग जाता था, फिर उसी शख्स से मांगी माफी’

मुंबई : टीवी इंडस्ट्री में अक्सर कलाकार अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अनुभव साझा करते रहते हैं। इस कड़ी में अभिनेता हर्षद चोपड़ा ने खुलकर बताया कि एक समय ऐसा था जब उन्हें एलजीबीटी कम्युनिटी के लोगों से डर लगता था। उन्होंने माना कि जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने उस व्यक्ति से माफी मांगी।

एलजीबीटी कम्युनिटी को लेकर हर्षद चोपड़ा का बड़ा खुलासा, बोले- ‘पहले डरकर भाग जाता था, फिर उसी शख्स से मांगी माफी’

हर्षद चोपड़ा ने सब रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ में बताया। उन्होंने अभिनेता धीरज धूपर से बात करते हुए अपने जीवन का एक पुराना किस्सा साझा किया।

हर्षद ने बताया, ”अपने करियर के शुरुआती दिनों में मेरी मुलाकात एक गे व्यक्ति से हुई थी। उस समय मुझे समझ ही नहीं थी कि ऐसे लोगों से कैसे बात करनी चाहिए या उनके साथ सामान्य व्यवहार कैसे किया जाए। इसी वजह से मैं डर जाता था और वहां से निकल जाने की कोशिश करता था। एक बार मैंने शूटिंग का बहाना बनाकर उस व्यक्ति से दूरी बना ली थी। जबकि सामने वाले को यह भी पता था कि शूटिंग पहले ही कैंसल हो चुकी है, फिर भी मैं वहां से चला गया।”

हर्षद ने आगे कहा, ”कई साल बाद जब मेरी मुलाकात उसी व्यक्ति से दोबारा हुई तो मुझे अपनी सभी पुरानी हरकतें याद आईं। इस बार मैंने बिना झिझक उस व्यक्ति से माफी मांगी। मुझे सिचुएशन को तुरंत संभालना नहीं आता था और मैं बेहद डरपोक हूं। मैं झगड़ने से बचता हूं और मुझे किसी नई स्थिति का सामना करने में समय लगता है।”

इसी दौरान फैशन इन्फ्लुएंसर सूफी मोतीवाला ने भी अपनी जिंदगी से जुड़ा एक अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि आज भी उनके मातापिता को लगता है कि उनकी सेक्सुअलिटी की वजह से उनमें कुछ गड़बड़ है। उन्होंने बताया कि परिवार और समाज की इस सोच के कारण उन्हें कई भावनात्मक मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply