IndiaUttar Pradesh

मेरी PM मोदी से बात हो गई… राम मंदिर में चंदा चोरी पर बोले विनय कटियार, जेल जा सकते हैं चंपत राय

अयोध्या में चंदा चोरी मामले में तेजी से जांच चल रही है. जांच कर रही एसआईटी टीम ने मंदिर परिसर में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के साथसाथ मंदिर के सहायक प्रशासक गोपाल राव से एक साथ पूछताछ की है. गबन मामले में चर्चा में आए गोपाल राव को लेकर विनय कटियार ने कहा कि वो सही आदमी नहीं हैं. साथ ही उन्होंने यह दावा करते हुए कहा कि इस मसले पर पीएम नरेंद्र मोदी से बात हो गई है. सब ठीक हो जाएगा.

मेरी PM मोदी से बात हो गई… राम मंदिर में चंदा चोरी पर बोले विनय कटियार, जेल जा सकते हैं चंपत राय

फैजाबाद से सांसद रहे विनय कटियार ने गोपाल राव पर निशाना साधते हुए कहा, “वो सबसे बेकार आदमी हैं. पता नहीं किसने उसको यहां बनाकर भेजा था.” उन्होंने यह भी कहा कि हम कभी भी अयोध्या नहीं जाते थे, हम जब वहां पर गए तो गोपाल राव ने हमसे पूछा कि आप किसकी अनुमति से यहां आए हो.”

चंपतगोपाल और अनिल जा सकते हैं जेलः कटियार

गोपाल राव को लेकर कटियार ने कहा, “हमने उनसे कहा कि तुम यहां नहीं रहने वाले हो तुम साउथ ही जाओ जहां से आए हो.” राम मंदिर को लेकर हुए आंदोलन पर कटियार ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने राम मंदिर के लिए बलिदान दिया है. अब अविनाश पर डंडा चल जाए तो अच्छा है. यहां पर पैसे का जबरदस्त गबन हुआ है.

#WATCH | Ayodhya, UP | On Ram Mandir donations alleged theft case, BJP leader and Bajrang Dal founder Vinay Katiyar says, “It’s clear that money has been siphoned off. I spoke to Modi ji over this matter, and he asked what would happen in future. I told him everything will be pic.twitter.com/eUBB6zSKfu

— ANI July 3, 2026

विनय कटियार ने कहा, “यह साफ है कि पैसे का हेरफेर हुआ है. मैंने इस मामले पर पीएम मोदी से बात की और उन्होंने पूछा कि आगे क्या होगा. मैंने उनसे कहा कि सब ठीक हो जाएगा. हो सकता है कि आने वाले दिनों में चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा को जेल जाना पड़े.” उन्होंने यह भी कहा कि किसी कारणवश चंपत राय अब तक जेल नहीं गए.

SIT ने चंपत की अनिल और गोपाल से की पूछताछ

इससे पहले स्पेशल जांच दल ने कल गुरुवार को अयोध्या में राम मंदिर परिसर में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से एक साथ पूछताछ की थी. सूत्रों ने बताया कि एसआईटी ने पिछले 13 जून को गठित एसआईटी के सदस्य 6 दिन तक जांच करके प्रारम्भिक जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपने के बाद कल दूसरी बार मंदिर परिसर में पहुंचे, तब जांच दल ने राय, मिश्रा और राव से अलगअलग पूछताछ की थी.

पूछताछ के इतर, चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में उनकी सेवा पूरी हो गई है लेकिन वह ‘कलंक’ के साथ अयोध्या से नहीं जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक एकांतवास में रह रहे चंपत राय ने अपने कुछ करीबी सहयोगियों से यह भी कहा कि उनके साथ ‘धोखा’ हुआ है. हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि वो किस पर निशाना साध रहे हैं.

आरोपी अविनाश शुक्ला से भी पूछताछ जारी

दूसरी ओर, चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने कल गुरुवार को जेल में बंद एक आरोपी अविनाश शुक्ला को आगे की पूछताछ के लिए 24 घंटे की रिमांड पर लिया. पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मंदिर में चढ़ावे की रकम की गिनती का काम करने वाले अविनाश को कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उसे 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर दे दिया. सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान अविनाश के पास से 20.39 लाख रुपये बरामद किए गए थे.

अयोध्या में राम मंदिर के चंदा चोरी में कथित गबन का मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार ने पिछले महीने 13 जून को मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की थी. एसआईटी ने 23 जून को अपनी शुरुआती रिपोर्ट सौंप दी. इसके 2 दिन बाद 25 जून को मामले में पहली एफआईआर दर्ज की गई और मामले में नामजद 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply