IndiaTrending

महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से विवादों में घिरे यूट्यूबर बाबू गप्पी, महिला आयोग का नोटिस मिलते ही मांगी माफी

Bhola Gurjar YouTuber Controversy Remarks On Women: सोशल मीडिया पर अपने हास्य वीडियो के लिए चर्चित यूट्यूबर भोला गुर्जर उर्फ बाबू गप्पी एक विवादित वीडियो को लेकर मुश्किलों में घिर गए हैं। महिलाओं पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद लोगों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।

महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से विवादों में घिरे यूट्यूबर बाबू गप्पी, महिला आयोग का नोटिस मिलते ही मांगी माफी
महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से विवादों में घिरे यूट्यूबर बाबू गप्पी, महिला आयोग का नोटिस मिलते ही मांगी माफी

महिला आयोग यूट्यूबर को जारी किया नोटिस

मामले ने तूल पकड़ते ही उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने तत्काल संज्ञान लिया और यूट्यूबर को नोटिस जारी किया। आयोग की सख्ती के बाद बाबू गप्पी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए विवादित वीडियो अपने यूट्यूब चैनल ‘घपड़ सपड़’ से हटा दिया।

सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना

जानकारी के अनुसार, रामबाग निवासी बाबू गप्पी ने अपने चैनल पर एक कॉमेडी वीडियो अपलोड किया था। वीडियो में वह डॉक्टर के किरदार में नजर आते हैं और कथित रूप से महिलाओं को लेकर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिखाई देते हैं। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी तीखी आलोचना शुरू हो गई।

महिलाएं किसी भी परिस्थिति में मजाक का विषय नहीं हो सकतीं

की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि “महिलाएं किसी भी परिस्थिति में मजाक का विषय नहीं हो सकतीं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।” उन्होंने बताया कि आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए वीडियो हटवाया और संबंधित यूट्यूबर को नोटिस जारी किया।

यूट्यूबर भोला गुर्जर मांगी माफी

वहीं, बाबू गप्पी ने सफाई देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी महिला का अपमान करना नहीं था। उनके अनुसार वीडियो केवल व्यंग्य और मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया था, लेकिन यदि इससे किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह हाथ जोड़कर क्षमा मांगते हैं।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद पर कंटेंट क्रिएटर्स की जिम्मेदारी और अभिव्यक्ति की मर्यादा को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply