
Image Source : FREEPIK
क्या आपको भी अलग-अलग जगहों को एक्सप्लोर करना पसंद है? अगर हां, तो क्या आप इटली ऑफ इंडिया यानी भारत का इटली, इस नाम से पॉपुलर हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करना नहीं चाहेंगे? सर्दियों के मौसम में आप इस हिल स्टेशन पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी से एक ब्रेक लेने के लिए ये जगह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। आइए इस बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
लवासा हिल स्टेशन- हम जिस हिल स्टेशन की बात कर रहे हैं, उसका नाम लवासा है। लवासा हिल स्टेशन को भारत का इटली भी कहा जाता है। सर्दियों के मौसम में महाराष्ट्र के पुणे में स्थित लवासा हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करने का प्लान बनाया जा सकता है। इस हिल स्टेशन के शांत वातावरण में आप सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं। आपको बता दें कि इस हिल स्टेशन पर बहुत ज्यादा भीड़ भी नहीं होती है।
भारत में इटली की वाइब- लवासा शहर का खूबसूरत आर्किटेक्चर और रंगीन रास्ते देश-दुनिया के कई लोगों को काफी ज्यादा पसंद आते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लवासा में आपको झील के किनारे बसे नजारे भी देखने को मिलेंगे। कुल मिलाकर महाराष्ट्र के पुणे में स्थित इस बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करते हुए आपको इटली में होने का एहसास होगा। अगर आप शिमला, मनाली, नैनीताल जैसे हिल स्टेशन्स पर भीड़भाड़ नहीं देखना चाहते हैं, तो लवासा जाकर नेचर के नजारे का लुत्फ उठाएं।
इटली ऑफ इंडिया- अब आप सोच रहे होंगे कि लवासा को भारत का इटली, इस नाम से क्यों जाना जाता है। लवासा में पत्थर के बने रास्ते हैं और बेहद खूबसूरत पुल भी है। लवासा सह्याद्रि माउंटेन रेंज की गोद में बसा शहर है। इसके अलावा वारसगांव झील के किनारे रंग-बिरंगी इमारतें भी बनी हुई हैं। दरअसल, इस हिल स्टेशन के नजारे एक परफेक्ट यूरोपीय शहर के नजारे की तरह लगते हैं।




