BollywoodIndia

Akansha Chamola के डिवोर्स की घोषणा के बाद Lock Upp में हो सकती है गौरव खन्ना की एंट्री? सुलझाएंगे मैटर

आकांक्षा चमोला ने ‘लॉक अप’ में गौरव खन्ना से तलाक की घोषणा की। इसके बाद से ये चर्चा तेज हो गई कि गौरव भी बहुत जल्द शो में शामिल हो सकते हैं।

Akansha Chamola के डिवोर्स की घोषणा के बाद Lock Upp में हो सकती है गौरव खन्ना की एंट्री? सुलझाएंगे मैटर

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों नेटफ्लिक्स के शो ‘लॉक अप’ में नजर आ रही हैं। इस दौरान सीक्रेट रिवील सेशन के दौरान उन्होंने रिवील किया कि वो और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और बहुत जल्द तलाक लेने वाले हैं।

शो में होगी गौरव खन्ना की एंट्री

ये खबर बहुत जल्द सोशल मीडिया पर फैल गई और हर कोई आकांक्षा के इस जवाब से हैरान था। हालांकि, कई दर्शकों को अभी भी शक हैं कि क्या यह अलगाव असली है या सिर्फ रियलिटी शो के ड्रामे का हिस्सा है। इन अटकलों के बीच, नई खबरों से पता चलता है कि गौरव बहुत जल्द नेटफ्लिक्स के ‘लॉक अप’ में एंट्री कर सकते हैं। क्या गौरव शो में आकर ये सारी बाते साफ करेंगे?

टेली रिपोर्टर की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसी चर्चा है कि गौरव ‘लॉक अप’ में शामिल हो सकते हैं। शो के प्रीमियर के दौरान आकांक्षा द्वारा उनके अलग होने के बारे में बात करने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई। हालांकि, अब तक मेकर्स, चैनल या गौरव में से किसी ने भी इन खबरों की पुष्टि नहीं की है। फैंस अब बेसब्री से यह देखने का इंतजार कर रहे हैं कि क्या अलग हो चुका यह कपल शो में आमनेसामने आएगा।

दूसरे शो में भी आने को लेकर है चर्चा

इस बीच, कई दर्शक इस बात को लेकर उलझन में हैं कि गौरव ‘लॉक अप’ में एंट्री करने वाले हैं या वो दूसरे रियलिटी शो ‘अलायंस’ में नजर आएंगे। ऑनलाइन अलगअलग तरह की खबरें सामने आ रही हैं।

बता दें कि ‘लॉक अप: सच या सजा’ इस सीजन का सबसे बड़ा रियलिटी शो बन गया है। प्रीमियर के सिर्फ दो दिनों के अंदर ही इसने नेटफ्लिक्स इंडिया पर नंबर 1 की जगह बना ली है। शो में आपको जबरदस्त झगड़े, चौंकाने वाले ट्विस्ट, इमोशनल पल और अनप्रिडिक्टेबल गेमप्ले से भरपूर नाटक देखने को मिलेगा जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। ‘लॉक अप’ के अंदर हो रहे हर ट्विस्ट पर फैंस की नजर है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply