CrimeIndiaTrending

घर में मेड रखने से पहले हो जाएं सावधान! दिल्ली-NCR का मामला उड़ा देगा होश..

घर में मेड रखने से पहले हो जाएं सावधान! दिल्ली-NCR का मामला उड़ा देगा होश..

दिल्ली के द्वारका में घर की सफाई के लिए ऐप से बुलाई गई मेड ने 55 साल के एक शख्‍स पर दुष्‍कर्म का आरोप लगा दिया. इस मेड ने पुलिस में शिकायत का डर दिखाकर इस परिवार से दो लाख रुपए हड़प लिए. पुलिस ने इस मेड को अरेस्‍ट कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

दुष्‍कर्म का आरोप लगाकर 5 लाख रुपए की डिमांड करने वाली मेड को दिल्‍ली पुलिस ने अरेस्‍ट किया है. (प्रतीकात्‍मक AI इमेज)

दिमाग हिला देने वाली यह घटना भले ही दिल्‍ली से जुड़ी है, लेकिन सभी के लिए किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है. जी हां, यदि आप भी घर में अकेले रहते हैं और घरेलू काम के लिए मे‍ड की सर्विस लेते हैं तो सावधान हो जाइए. कहीं ऐसा ना हो कि ‘पूजा’ आपके साथ भी कांड न कर जाए.

दिल्‍ली के द्वारका में रहने वाले 55 वर्षीय एक शख्‍स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है. गनीमत रही कि इस शख्‍स के बेटे ने समय रहते समझादारी दिखा दी और पूरे घटना की वीडियो बनाकर पुलिस को दे दी. नहीं तो इस पूरे परिवार की इज्‍जत तो सरेआम नीलाम तो होती ही, ऑनलाइन बुकिंग से आई लाखों रुपए ऐठने में कामयाब हो जाती.

दरअसल, यह पूरा मामला दिल्‍ली के द्वारका इलाके का है. इस इलाके में रहने वाले एक शख्‍स ने ऑनलाइन एप के जरिए एक मेड को घरेलू काम के लिए बुलाया था. घर में कुछ देर काम करने के बाद इस मेड ने अचानक चिल्‍लाना शुरू कर दिया. कोई कुछ समझता इससे पहले उसने 55 साल के इस शख्‍स पर दुष्‍कर्म का आरोप लगा दिया.

दुष्‍कर्म का आरोप सुनते ही पूरे परिवार के हाथपैर फूल गए. मेड यही पर नहीं रुकी, उसने पुलिस को बुलाने की धमकी देना शुरू कर दिया. पुलिस की बात कहते हुए उसने किसी को कॉल करना भी शुरू कर दिया. वहीं पुलिस की बात सुनकर पीडि़त शख्‍स मेड के सामने लगभग गिड़गिड़ाने लगा. पीडि़त शख्‍स को पूरी तरह से अपने काबू में आता देख मेड ने अपना अलगा दांव चला.

मेड ने पुलिस में शिकायत न करने के एवज में पांच लाख रुपए की डिमांड रख दी. इसी बीच, पीडि़त शख्‍स के बेटे ने चुपके से मेड की वीडियो बना ली. इस वीडियो में मेड की दुष्‍कर्म की धमकी देकर ब्‍लैकमेल करते हुए दिख रही थी. साथ ही, रुपए लेते हुए दिख रही थी. वीडियो रिकार्ड करने के बाद पीडि़त शख्‍स के बेटे ने पुलिस को कॉल कर घटना की पूरी जानकारी थी.

जांच में पता चला कि मेड ने पुलिस को कॉल की ही नहीं था. वह पीडि़त को डराने के लिए पुलिस को कॉल करने का ड्रामा कर रही थी. उसका मंसूबा सिर्फ पीडि़त परिवार को डराने और ब्लैकमेल करने का था. मंगलवार को हुई इस घटना के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी मेड को अरेस्‍ट कर लिया है. उसके कब्‍जे से ब्लैकमेलिंग के जरिए हासिल किए गए 2 लाख रुपए भी रिकवर किए है. पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला पहले भी इस घर सफाई के लिए आ चुकी थी. फिलहाल इस महिला को कोर्ट ने ज्यूडिशल कस्टडी में भेज दिया गया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply