Uncategorized

बिल्डर के फ्लैट में हाई-वोल्टेज ड्रामा, शराब के बाद युवती ने किया हंगामा; पुलिस ने संभाला मामला…

बिल्डर के फ्लैट में हाई-वोल्टेज ड्रामा, शराब के बाद युवती ने किया हंगामा; पुलिस ने संभाला मामला…

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक की हत्या इतनी बुरी तरह से की गई है कि उसे देख ऐसा लगता है कि आरोपियों का मकसद केवल उसे मौत के घाट उतारना ही नहीं था बल्कि, नफरत का संदेश देना भी था. घटनास्थल पर शराब की बोतलें भी मिली हैं, जिससे लगता है कि मृतक अपने जानने वालों के साथ बैठकर शराब पी रहा था.

Bihar Crime: बिहार के भागलपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. क्राइम करने की हद इस कदर बढ़ चुकी है कि तिलका मांझी थाना के ठीक सामने स्थित एक कार्यालय में बिल्डर बजरंग कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी है. हालांकि, पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर ही इस मर्डर कांड का सनसनी खेज खुलासा कर दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक की हत्या इतनी बुरी तरह से की गई है कि उसे देख ऐसा लगता है कि आरोपियों का मकसद केवल उसे मौत के घाट उतारना ही नहीं था बल्कि, नफरत का संदेश देना भी था. घटनास्थल पर शराब की बोतलें भी मिली हैं, जिससे लगता है कि मृतक अपने जानने वालों के साथ बैठकर शराब पी रहा था. 

हाथ की चार उंगलियां काटकर की हत्या

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया कि इस घटना से पहले कार्यालय में शराब पार्टी हुई थी. मौके पर कार्यालय में शराब का हिलास और बोतल भी मिली है. आरोप है कि मृतक को मारने से पहले उसे निर्वस्त्र किया गया, जिसके बाद धारधार हथियार से गला रेत दिया. इस बीच ऑफिस में रखे सामान के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई थी. कार्यालय या ऑफिस के नीचे खड़ी बाइक भी सुरक्षित मिली है. इससे इस बात का पता चलता है कि आरोपियों का मकसद किसी तरह की लूट करना नहीं था बल्कि, बजरंग कुमार का मर्डर करना था. यह घटना तिलकामांझी थाना के ठीक सामने वाली बिल्डिंग में हुई थी. 

अवैध संबंधों के चलते किया मर्डर

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि बजरंग कुमार का पिरपैंती की रहने वाली सीमा कुमारी के साथ अवैध संबंध चल रहा था. घटना वाली रात को युवती बजरंग के ऑफिस में मौजूद थी. पूछताछ में सीमा ने बताया कि दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने लेकिन इसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया. पुलिस के मुताबिक विवाद के बाद बजरंग नशे की हालत में सो गया.

इसका फायदा उठाकर सीमा ने कार्यालय में रखा धारदार दबिया उठाया और उसके गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. इसके बाद उसने शरीर के अन्य हिस्सों पर भी कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. युवती घटना को अंजाम देने के बाद वहां से निकल गई. हालांकि, पुलिस ने पूछताछ के आधार पर युवती को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की पूछताछ भी जारी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply