UP Weather Update 4 July: देशभर में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। इसी बीच भारत मौसम विभाग ने आज यानी 4 जुलाई के लिए 18 राज्यों में बारिश, तेज आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक कई इलाकों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की भी संभावना है।

उत्तर और पश्चिम भारत में मानसून ने पकड़ी रफ्तार
IMD के मुताबिक, 3 जुलाई को दक्षिणपश्चिम मानसून ने गुजरात, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों और राजस्थानहरियाणा के कुछ क्षेत्रों में भी अच्छी बढ़त दर्ज की है। वहीं उत्तरपश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर अब मध्य और पश्चिम भारत तक दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4 से 5 दिनों तक कई राज्यों में लगातार तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके साथ ही आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
इन राज्यों में भारी बारिश का खतरा
IMD के मुताबिक 4 से 6 जुलाई के बीच कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं आज 4 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश और ओडिशा के कुछ इलाकों में भी जोरदार बारिश हो सकती है। इसके साथ ही राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भी तेज बारिश, गरजचमक और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।
इन 18 राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग ने जिन राज्यों के लिए बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है, उनमें शामिल हैं जम्मूकश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, ओडिशा, केरल, नागालैंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र इन राज्यों के लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और गैरजरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
यूपी में 9 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का दौर
उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 4 से 9 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी और प्रयागराज में अच्छी बारिश हो सकती है। इसके अलावा वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर में भी गरजचमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
ये भी पढ़ें:
लोगों के लिए जरूरी सलाह
लगातार बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। अगर बहुत जरूरी न हो तो भारी बारिश और आंधी के समय यात्रा करने से परहेज करें। किसानों और मछुआरों को भी स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की हिदायत दी गई है।
ये भी पढ़ें:



