Uncategorized

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक 26 वर्षीय शादीशुदा महिला ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली..

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक 26 वर्षीय शादीशुदा महिला ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली..

महिला ने पुरुष मित्र के जाते ही किया होटल में ऐसा काम, वीडियो भेजकर मचाई सनसनी; मचा भारी बवाल

Telangana News: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक 26 वर्षीय शादीशुदा महिला ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. ज्ञातव्य है कि मामला शहर के लंगर हौज इलाके का है.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की गहराई से छानबीन में जुट गई है. बताया जा रहा है कि उसने एक दोस्त के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हुए आत्महत्या कर ली. अपनी जान लेने से पहले उन्होंने दोस्त से कहा कि यह जन्मदिन का उपहार है. 

होटल में दोस्त के साथ पहुंची थी महिला

पुलिस के अनुसार अलवाल निवासी रेणुका शादीशुदा थी. उसका एक बच्चा भी है. रेणुका शहर के एक रेस्टोरेंट और पब में काम करती थी. वह बुधवार तड़के करीब तीन बजे वह अपने एक पुरुष मित्र के साथ लंगर हौज के होटल में पहुंची थी. दोनों ने यहां कमरा बुक कराया.

सीसीटीवी फुटेज, फोन डिटेल को बनाया आधार 

पुलिस ने इस घटना के बाबत मोबाईल फोन की डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और महिला के साथ होटल पहुंचे युवक से पूछताछ की जा रही है. लंगर हौज थाने के अधिकारियों ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। होटल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. साथ ही मृतका के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है ताकि अंतिम समय में हुई बातचीत और घटनाक्रम का पता लगाया जा सके. महिला के साथ होटल पहुंचे पुरुष मित्र से भी पूछताछ की जा रही है.

पुरुष मित्र के जाने के बाद हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, रेणुका ने बुधवार ( 1 जुलाई 2026) को सुबह लगभग 3 बजे लंगर हाउस के एक होटल में शेख नाम के व्यक्ति के साथ चेक इन किया. पुलिस ने बताया कि दोनों ने अपने स्टे के दौरान लंच किया. खबरों के मुताबिक, शेख गुरुवार 2 जुलाई 2026) की रात लगभग 10 बजकर 30 मिनट पर होटल से चले गया, जबकि रेणुका अकेली वहीं रुक गईं. 
होटल कर्मचारी चेक-आउट के दौरान कॉल किया, लेकिन काफी समय तक जब जवाब नहीं मिला, तो कमरे में जाकर देखने के बाद अंदर का माहौल देखकर होटल कर्मचारी सन्न रह गया. 
इसके बाद उसने इस बाबत पुलिस को सूचना दी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

पुलिस का कहना है कि महिला की मौत के कारणों का अंतिम खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा.  फिलहाल मामले के सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच जारी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply