भारत और इंग्लैंड के बीच आज दूसरा टी20 मैच मैनचेस्टर में खेला जाना है. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ने अभिषेक शर्मा , श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे की विस्फोटक पारी की बदौलत 189 रन बनाया था.

हालांकि भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. संजू सैमसन के बल्ले से पिछले पिछले 3 मैचों में सिर्फ 6 रन आए हैं, ऐसे में उन्हें टीम इंडिया से बाहर करके वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका देने की बात चल रही है.
अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी कर सकते हैं टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत
भारत के लिए पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं. टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिल सकता है. संजू सैमसन को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. संजू सैमसन ने भारत को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 जीताने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन उसके बाद से अब 3 मैचों में लगातार फ्लॉप रहे हैं.
संजू सैमसन ने आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में 5 रन बनाए थे, वहीं दूसरे मैच में उनका खाता नही खुल सका था, वहीं इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में संजू सैमसन के बल्ले से सिर्फ 1 रन निकला था. ऐसे में उन्हें बाहर करके बाकि के 4 मैचों में वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट किया जा सकता है.
IND vs ENG टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
| मैच | तारीख | दिन | समय | स्थान |
| पहला टी20 | 1 जुलाई 2026 | बुधवार | रात 10:00 बजे | रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टरलेस्ट्रीट |
| दूसरा टी20 | 4 जुलाई 2026 | शनिवार | शाम 7:00 बजे | एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर |
| तीसरा टी20 | 7 जुलाई 2026 | मंगलवार | रात 10:00 बजे | ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम |
| चौथा टी20 | 9 जुलाई 2026 | गुरुवार | रात 10:00 बजे | काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल |
| पांचवां टी20 | 11 जुलाई 2026 | शनिवार | शाम 7:00 बजे | द रोज़ बाउल, साउथैम्प्टन |
5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए IND vs ENG
भारत टीम
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन , श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई
इंग्लैंड की टीम
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर , हैरी ब्रूक , जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर.



