Odisha Woman Police Inspector Found Dead: ओडिशा के कटक से एक दुखद और चौंकाने वाला खबर सामने आया है। यहां शनिवार सुबह चौलियागंज थाना की प्रभारी निरीक्षक ब्यूटी महंती अपने सरकारी आवास पर मृत पाई गईं। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हडकंप मच गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

काफी देर तक सरकारी क्वार्टर का दरवाजा नहीं खुलने पर किए गए काल
जानकारी के मुताबिक हाल ही में ब्यूटी मोहंती की नियुक्ति चौलियागंज थाना की प्रभारी निरीक्षक के रूप में हुई थी। शनिवार सुबह जब काफी देर तक उनके सरकारी आवास का दरवाजा नहीं खुला तो पुलिसकर्मियों को चिंता हुई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें कई बार फोन भी किया लेकिन उन्हें किसी भी कॉल का जवाब नहीं प्राप्त हुआ तब थाने के कर्मचारियों ने उनके सरकारी आवास पहुंचकर दरवाजा भी खटखटाया।
इसके बाद भी काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने आवास का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
फंदे से लटका हुआ मिला शव
पुलिस को कमरे के अंदर पहुंचने पर ब्यूटी महंती का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। तुरंत मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ब्यूटी मोहंती के मौत के सही कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो पाएगी।
परिवार से जुड़े हो सकते है विवाद
फिलहाल पुलिस ने चौलियागंज थाना की प्रभारी निरीक्षक के मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। लेकिन बताया जा रहा है कि ब्यूटी लंबे समय से घरेलू समस्याओं का सामना कर रही इसी वजह से वह काफी परेशान भी रहती थीं। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि परिवार से जुड़े लगातार विवाद ही इस घटना का एक संभावित कारण हो सकता है।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
बता दें कि ब्यूटी महंती इससे पहले स्थानीय की प्रभारी निरीक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। हाल ही में ब्यूटी मोहंती को चौलियागंज थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। और तभी यह घटना हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कटक के डीसीपी और सीपी भी पहुंचे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब का इंतजार कर रही है। पुलिस का दावा है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।



