India

सिया के मिडिल फिंगर दिखाने पर पिता की सफाई; कार का गेट बंद करने से उंगली में लग गई थी चोट…

Ketan Agarwal murder case Update: पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। लेकिन इसी बीच जांच के दौरान आरोपी सिया गोयल का मीडिया को मिडिल फिंगर दिखाने वाली तस्वीर ने उसके खिलाफ माहौल बना दिया था। अब इस मामले पर सिया के पिता ने सफाई दी है। उनका कहना है कि सिया ने मीडिया को मिडिल फिंगर नहीं दिखाई थी। वह यह दिखाना चाहती थी कि कैसे पुलिस कस्टडी में ले जाते समय उसकी उंगली पर कार का दरवाजा बंद कर दिया गया। इसकी वजह से उसे उंगली में चोट आई है।

सिया के मिडिल फिंगर दिखाने पर पिता की सफाई; कार का गेट बंद करने से उंगली में लग गई थी चोट…

सिया गोयल के पिता प्रवीण ने कहा, “वह कोई अश्लील इशारा नहीं था, बल्कि वह केवल यह दिखा रही थी कि पुलिस की गाड़ी में बैठते हुए उसे उंगली में चोट लग गई है।” बता दें, केतन अग्रवाल हत्याकांड के मामले में पुलिस ने सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच के लिए घटना से जुड़ी जगहों पर दोनों आरोपियों को ले जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस सिया को लेकर उसके पुणे मार्केट यार्ड वाले घर में पहुंची। यहाँ घर से निकलने के बाद सिया ने बाहर मौजूद पत्रकारों की तरफ अश्लील इशारा किया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होते ही, लोगों के मन में सिया को लेकर गुस्सा और भड़क गया। लोगों ने सिया को जमकर खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया।

इस मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में सिया की एक कथित चैट भी वायरल हो रही है। इस चैट में वह अपनी दोस्त से कह रही है कि शादी की बुकिंग के लिए अपने आधार कार्ड की फोटो भेज दो। इसके बाद सिया कहती है कि हां वही शादी, जो कभी नहीं होनी है। लेकिन फिर भी भेज दो। इसके बाद उसकी दोस्त कहती है कि उसने यह फोटो उसे व्हाट्सअप पर भेज दिया है। इससे पहले सिया और चेतन को लेकर लाई डिटेक्टर टेस्ट की बातें भी सामने आई थीं। लेकिन कुछ देर पहले जानकारी मिली कि दोनों आरोपियों ने इस टेस्ट को करवाने से भी इनकार कर दिया है। दरअसल, कानून के मुताबिक यह टेस्ट बिना आरोपी की मर्जी के पूरा नहीं किया जा सकता।

क्या है मामला?
यह पूरा मामला 18 जून को रियल एस्टेट कारोबारी केतन चौधरी की मौत के साथ शुरू हुआ था। शुरुआत में पुलिस ने इसे एक हादसा माना था, लेकिन केतन के परिवार के शक और बाद में सबूतों के मिलने के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया था। थोड़ी सख्त पूछताछ के बाद दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस मामले की चर्चा तेज हो गई। सिया और चेतन के एक के बाद एक कई वीडियो लोगों के सामने आ गए। सिया के पार्टी करते हुए शराब का सेवन करते हुए भी वीडियो सामने आए।

फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में रखा गया है। इस मामले की जांच अभी पुणे ग्रामीण की पुलिस कर रही है। जांचकर्ताओं का कहना है कि उनके पास सिया और चेतन के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। हालांकि, पुलिस इस केस को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के लिए नए सबूत और एंगल तलाश रही है। इस मामले में पुलिस ने सिया और चेतन के दोस्तों से भी पूछताछ की है। चेतन के राजस्थान में रहने वाले दोस्त ने बताया था कि दोनों आरोपी सिया के पिता के पैसों पर राजस्थान में रहने वाले थे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply