CrimeIndiaTrending

शादी का वादा कर बनाया संबंध, फिर अश्लील वीडियो से धमकाने का आरोप; अमरोहा का जाकिर गिरफ्तार..

शादी का वादा कर बनाया संबंध, फिर अश्लील वीडियो से धमकाने का आरोप; अमरोहा का जाकिर गिरफ्तार..

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवती ने 27 जून को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। हीमपुर दीपा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि युवती ने पुलिस को बताया था कि ज़ाकिर पुत्र आस मोहम्मद, निवासी ग्राम सैदपुर गावड़ी, थाना नौगावां सादात, जनपद अमरोहा, ने उसे प्रेम जाल में फंसाया। आरोपी ने युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसे पत्नी की तरह साथ रखते हुए लगातार उसका यौन उत्पीड़न करता रहा। आरोपी ने युवती के अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें वायरल करने की धमकी भी दी।

थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि 4 जुलाई, शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि युवती से उसकी मुलाकात करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। इसके बाद उनके बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ता गया और शादी का झांसा देकर उसने युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ज़ाकिर पर बार-बार शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन वह हर बार टालमटोल करता रहा। इसके बाद उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply