CrimeIndia

UP में प्रेमी और देवर के साथ मिलकर पति का दबाया गला, कासगंज में की हत्या, शव लाकर संभल में फेंका

In Up A Woman Along With Her Lover And Brother In Law Strangled Her Husband Murdered Him In Kasganj And Dumped His Body In Sambhal

UP Police: उत्तर प्रदेश के संभल में सनी हत्याकांड के खुलासे ने समाज को हैरान किया है। रिश्तों का ऐसा कत्ल कि पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते से भरोसा खत्म हो जाए। प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बन रहे पति को दी ऐसी सजा दे दी कि जुनावई थाना इलाके के लोगों की रूह कांप गई। गिरफ्तारी के बाद सनी की पत्नी नेहा ने कहा कि शव जलाने का प्लान था, लेकिन माचिस नहीं मिली।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने न केवल हत्या का जुर्म स्वीकार किया है, बल्कि उन्होंने हत्या के पीछे की पूरी कहानी भी बता दी। इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा कर आरोपियों तक पहुंचने वाली टीम को एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने 10 हजार रुपए इनाम देने का ऐलान किया है।

पूरा मामला क्या है?

2 जनवरी को जुनावई थाने में सूचना मिली आई कि जंगल में युवक का शव है। पुलिस एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने पूछताछ की तो सामने आया कि ये शव सनी की है, जो एटा का रहने वाला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या कर फंदे से लटकाने का मामला सामने आया। पुलिस को सनी की पत्नी नेहा और उसके एक युवक से संबंधों की जानकारी मिली। पुलिस ने सनी की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक उसने प्रेम संबंध और पति के रोड़ा बनने की पूरी कहानी बयां कर दी।

माचिस नहीं था तो खेता में फेंका शव

पुलिस के मुताबिक एटा के कासगंज के रहने वाले सनी की शादी 2018 में नेहा के साथ हुई थी। सनी को शराब और जुए की लत थी। इधर, नेहा की संभल के सेमला गांव के रहने वाले रंजीत से नजदीकियां बढ़ीं। इनके संबंधों में सनी रोड़ा बनने लगा। नेहा को सनी इतना खटकने लगा कि वो उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटा देना चाहती थी। रंजीत भी यही चाहता था। इस प्लान में सनी का भाई भी शामिल हो गया।

यह भी पढ़ें: पति ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर शव को गड्ढे में दबाया, की फुलप्रूफ प्लानिंग, ऐसे खुला राज

सनी को खूब शराब पिलाई

कासगंज में नेहा और उसके देवर ने सनी को छककर शराब पिलाई। प्रेमी रंजीत भी मौजूद था। सनी नशे में धुत हो गया, तब नेहा ने रंजीत और अपने देवर महादेव के साथ मिलकर पति सनी का गला दबा दिया। आरोपियों को यकीन हो गया कि सनी मर चुका है तो उन्होंने शव ट्रक में डाला और उसे लेकर संभल आए। यहां हत्या को आत्महत्या बताने के लिए किसी गाड़ी के आगे फेंकना चाहे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसके बाद जुनावई के एक खेत में शव को फेंक दिया। आरोपियों की साजिश थी कि जंगल में ले जाकर शव जला देना है। जब वे वहां पहुंचे तो उनके पास माचिस नहीं थी। आनन-फानन में उन्होंने प्लान बदला और शव को खेत में फेंक दिया। अब पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply