DharamIndiaTrending

शाम को झाड़ू लगाना शुभ है या अशुभ? जानिए गरुड़ पुराण और धार्मिक मान्यताओं का दृष्टिकोण…

शाम को झाड़ू लगाना शुभ है या अशुभ? जानिए गरुड़ पुराण और धार्मिक मान्यताओं का दृष्टिकोण…

हमारे घरों में बड़े बुजुर्ग अक्सर कुछ छोटी छोटी बातों पर टोक देते हैं. जैसे ही शाम होती है, दादी या मम्मी कहती हैं कि अब घर में झाड़ू मत लगाओ. बचपन में हमें ये बात सिर्फ एक नॉर्मल नियम लगती थी.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे एक बहुत बड़ा धार्मिक रहस्य छिपा है. शास्त्रों में शाम के बाद झाड़ू लगाने को बहुत ही अशुभ माना गया है. ये एक ऐसी गलती है जो अच्छे खासे अमीर इंसान को भी पल भर में कंगाल बना सकती है.

क्यों नहीं लगाना चाहिए झाड़ू?

सनातन धर्म के प्रसिद्ध ग्रंथ गरुड़ पुराण में इस बात का खुलकर जिक्र मिलता है. गरुड़ पुराण के अनुसार, सूर्यास्त यानी सूरज डूबने के बाद घर का माहौल बदलने लगता है. दिनभर की भागदौड़ के बाद घर में एक सकारात्मक ऊर्जा यानी पॉजिटिविटी इकट्ठा होती है.

जब हम रात के समय या अंधेरा होने के बाद घर में झाड़ू लगाते हैं, तो वह अच्छी ऊर्जा घर से बाहर निकल जाती है. घर की सुख शांति को बनाए रखने के लिए इस पॉजिटिव एनर्जी का घर में रहना बहुत जरूरी होता है.

माता लक्ष्मी के घर में प्रवेश करने का समय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शाम का समय माता लक्ष्मी के घर में प्रवेश करने का होता है. इस समय को बहुत पवित्र माना जाता है. जब मां लक्ष्मी आपके घर में सुख समृद्धि देने आ रही हों, और आप उसी समय झाड़ू लगाकर गंदगी बाहर फेंक रहे हों, तो मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं.

रूठी हुई लक्ष्मी कभी भी उस घर में नहीं ठहरतीं. धन की देवी के नाराज होकर चले जाने से घर में पैसों की भारी तंगी शुरू हो जाती है. आपकी जमा पूंजी भी धीरे धीरे खत्म होने लगती है.

दरिद्रता का वास

गरुड़ पुराण कहता है कि रात में झाड़ू लगाने से घर में दरिद्रता का वास होने लगता है. दरिद्रता यानी दुखों, बीमारियों और कंगाली का घर में आना. कई बार लोग अनजाने में रात को सफाई करते हैं और सारा कूड़ा घर से बाहर फेंक देते हैं.

ऐसा करने से घर का सौभाग्य भी कूड़े के साथ बाहर चला जाता है. इसके बाद घर के सदस्यों के बीच झगड़े बढ़ने लगते हैं. बेवजह के खर्चे सामने आने लगते हैं. इंसान पाई पाई के लिए मोहताज होने लगता है.

इसलिए भाई, अगर आप भी अपनी लाइफ में खुशहाली और बरकत चाहते हैं, तो इस बात का ध्यान जरूर रखें. शाम होने से पहले ही घर की साफ सफाई का सारा काम निपटा लें. अगर किसी मजबूरी के कारण रात में झाड़ू लगाना ही पड़ जाए, तो कूड़े को रात में घर से बाहर बिल्कुल न फेंकें.

उसे घर के ही किसी कोने में इकट्ठा करके रख दें और सुबह होने पर बाहर डालें. इस छोटे से नियम को मानकर आप अपने घर की लक्ष्मी और खुशियों को हमेशा के लिए संभाल कर रख सकते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply