IndiaTrending

12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, हवलदार इंस्ट्रक्टर के 209 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

UPSSSC Havaldar Instructor Recruitment 2026: अगर आपने 12वीं पास कर ली है और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने हवलदार इंस्ट्रक्टर के 209 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए जा रहें हैं। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 9 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में आवेदन करने से पहले पात्रता, आयु सीमा और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी जरूर जांच लें।

12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, हवलदार इंस्ट्रक्टर के 209 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, हवलदार इंस्ट्रक्टर के 209 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

UPSSSC की ओर से जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार हवलदार इंस्ट्रक्टर के कुल 209 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 9 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इसी दिन तक आवेदन शुल्क भी जमा किया जा सकेगा। यदि आवेदन फॉर्म भरते समय कोई त्रुटि हो जाती है तो अभ्यर्थियों को 16 जुलाई 2026 तक उसमें संशोधन करने का अवसर मिलेगा। परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी आयोग बाद में जारी करेगा।

आवेदन शुल्क और आयु सीमा

इस भर्ती में सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये तय किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

शैक्षणिक योग्यता और पदों का विवरण

हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास का वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। कुल 209 पदों में से 88 पद सामान्य वर्ग, 57 अन्य पिछड़ा वर्ग , 20 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग , 39 अनुसूचित जाति और 5 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

शारीरिक मानक भी होंगे जरूरी

की इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यता के साथ फिजिकल फिटनेस भी अनिवार्य है। पुरुष उम्मीदवारों की कमसेकम लंबाई 167.7 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवारों की 152 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। दौड़ की बात करें तो पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर तथा महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को लंबाई और सीने के माप में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और सुनिश्चित करें कि वे सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें। फॉर्म भरने के बाद दर्ज की गई सभी जानकारियों का एक बार मिलान जरूर करें। अंतिम रूप से आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य की जरूरत के लिए सुरक्षित रखना भी जरूरी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply