CrimeIndiaTrending

पार्लर मालिक की संदिग्ध हरकत कैमरे में कैद, पानी में पदार्थ मिलाने के आरोप के बाद महिला स्टाफ ने घेरा..

पार्लर मालिक की संदिग्ध हरकत कैमरे में कैद, पानी में पदार्थ मिलाने के आरोप के बाद महिला स्टाफ ने घेरा..

राजस्थान के चुरू जिले के सादुलपुर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में संचालक को पीने के पानी में संदिग्ध पदार्थ मिलाते हुए देखा गया. इस घटना के बाद ब्यूटी पार्लर में बड़ा विवाद खड़ा हो गया और वहां काम करने वाली महिला कर्मचारियों ने संचालक की चप्पलों से पिटाई कर डाली. इस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर लोगों का भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. इस मामले में पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई गई है.

बार-बार पार्लर में घुंस आता था मालिक

स्थानीय पुलिस को दी शिकायत में महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि वो मार्च 2026 से ब्यूटी पार्लर में काम कर रही हैं जहां अक्सर मालिक का आना-जाना लगा रहता था. मालिक हिसाब-किताब करने के लिए पार्लर आता है था. कई बार उन्हें मालिक की मौजूदगी से असहजता भी होती थी. 27 जून को पहली बार संचालक को पानी के कैंपर में कुछ संदिग्ध पदार्थ मिलाते देखा था जिसके बाद कड़ी निगरानी की जाने लगी.

2 दिन बाद दोबारा किया कांड

महिला कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मालिक की मौजूदगी के दौरान उसकी संदिग्ध हरकतों को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. 2 दिन बाद, 29 जून को मालिक दोबारा पार्लर में आया और फिर से कुछ संदिग्ध पदार्थ अपनी जेब से निकालकर पानी के कैंपर में डालने लगा. महिला कर्मचारियों ने शर्मनाक करतूत के लिए पहले तो खुद ही पार्लर संचालक की क्लास लगाई. चप्पलों से उसकी पिटाई कर डाली. इसके बाद परिजनों को सूचित करके आगे की कार्रवाई पुलिस के ऊपर छोड़ दी.

मालिक ने झाड़ा पलड़ा, पुलिस कर रही जांच

ब्यूटी पार्लर की महिला कर्मचारियों ने मालिक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. लेकिन मालिक ने सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है. उसका कहना है कि ब्यूटी पार्लर के बेहतर संचालन के लिए मालिक और दूसरे कर्मचारी आपसी साझेदारी से काम कर रहे थे. लेकिन पार्लर में कामकाज ठीक नहीं चल रहा था इसलिए वो बार-बार पार्लर जाता था. उसने धार्मिक आस्था के चलते कैंपर के पानी में पीली सरसों और गंगा जल मिलाने की बात को स्वीकारा है लेकिन नशीले या आपत्तिजनक पदार्थ मिलाने के आरोपों का खंडन किया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply