Woman Dies By Suicide At Noida Sector 18 Multi Level Car Parking: दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर18 स्थित मल्टी लेवल कार पार्किंग परिसर में शनिवार रात एक दुखद घटना सामने आई। यहां एक महिला ने ऊंची मल्टी लेवल कार पार्किंग से कूदकर आत्महत्या करली। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

सेक्टर18 नोएडा का सबसे व्यस्त व्यावसायिक इलाकों में से एक माना जाता है। यहां बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और अन्य कामों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे व्यस्त इलाके में हुई इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया।
पुलिस जांच में महिला की पहचान सीतू तलवार के रूप में हुई है। अधिकारियों ने जब उनके परिजनों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि सीतू लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं। परिजनों के मुताबिक, इससे पहले भी वह दो बार अपनी जान लेने की कोशिश कर चुकी थीं। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर100 में भी हाल ही में सामने आया था ऐसा मामला
कुछ समय पहले 100 स्थित एक नामी सोसाइटी में भी एक महिला की मौत का मामला सामने आया था। 46 वर्षीय पारुल अग्रवाल, जो उसी सोसाइटी की निवासी थीं, ऊंचाई से गिरने के बाद मृत पाई गई थीं। घटना के बाद पूरे परिसर में अफरातफरी मच गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
पुलिस को मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई थी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। जांच के दौरान महिला के पति से भी पूछताछ की गई थी। उनका कहना था कि उनकी पत्नी लंबे समय से मानसिक तनाव और डिप्रेशन का सामना कर रही थीं। परिवार उस सोसाइटी में किराए के मकान में रह रहा था।
जनवरी 2026 में सेक्टर104 में भी हुई थी ऐसी घटना
जनवरी 2026 में नोएडा के सेक्टर104 स्थित एक पॉश सोसाइटी में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। यहां अनिल गर्ग नाम के एक व्यक्ति की ऊंचाई से गिरने के बाद मौत हो गई थी। पुलिस को घटनास्थल से एक नोट भी मिला था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि वह अपनी जिंदगी से परेशान थे। बताया गया था कि उन्होंने सोसाइटी की 17वीं मंजिल से छलांग लगाई थी। पुलिस ने उस मामले की भी सभी पहलुओं से जांच की थी।



