अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार को लेकर एक ऐसा बयान दिया, जिसे सुनकर कोई भी चौंक जाए. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के सभी बड़े नेता एक जगह इकट्ठे हैं. ये ऐसा वक्त है, जब अमेरिका चाए तो एक ही वार में सबको खत्म कर सकता है. डोनाल्ड ट्रंप ने एक्सियोस से बातचीत में ये बात कही. उन्होंने कहा ‘वे सब वहां हैं. एक गोली चला दी जाए तो सबको खत्म किया जा सकता है.’ हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका ऐसा नहीं करेगा क्योंकि फिर बातचीत करने के लिए कोई नहीं बचेगा.

आपको बता दें कि ईरान के पूर्व नेता खामेनेई की हत्या अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में हुई थी. यह हमला युद्ध के पहले दिन हुआ था. ट्रंप ने कहा कि वे अंतिम संस्कार पर नजर रख रहे हैं, उन्होंने दावा किया कि ईरान बातचीत फिर शुरू करने के लिए बहुत उतावला है. दोनों पक्षों ने फैसला किया है कि अंतिम संस्कार के कार्यक्रम खत्म होने तक एक हफ्ते की छुट्टी रहेगी. इस दौरान दोनों तरफ से कोई गोलीबारी नहीं होगी.
ईरान डील के लिए गिड़गिड़ा रहा: ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान डील करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें तेहरान में लोगों के रोने पर हैरानी हुई. अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत रुकी हुई है, लेकिन दोनों पक्ष एक हफ्ते बाद फिर से कोशिश करने वाले हैं. दुनिया भर के लोग इस स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. खामेनेई की मौत और उनके अंतिम संस्कार ने ईरान की राजनीति में नया मोड़ दे दिया है. अब देखना होगा कि आगे दोनों देशों के बीच क्या होता है
बातचीत या फिर और तनाव.
इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि शायद ईरानी लोग नकली आंसू बहा रहे है. आपको बता दें कि शनिवार को तेहरान में हजारों लोगों ने खामेनेई को अंतिम विदाई दी और इसके साथ ही ‘बदला लेंगे’ के नारे भी लगाए गए. खामेनेई का शव ग्रैंड मोसल्ला प्रार्थना परिसर में रखा गया था. लोग लाल झंडे लेकर आ रहे थे और शिया परंपरा में लाल रंग बदला लेने का प्रतीक माना जाता है. खामेनेई का ताबूत ईरानी झंडे में लपेटकर रखा गया था. उनके परिवार के अन्य सदस्यों के ताबूत भी पास में थे, जिनकी मौत उसी हमले में हुई थी. खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे आयतुल्लाह मोजतबा खामेनेई नए सर्वोच्च नेता बने हैं. ट्रंप के इन बयानों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा छेड़ दी है और वहीं ईरान के लोग बदला लेने की कसम खा रहे हैं.



