BollywoodIndia

Kriti Sanon के Breakup की खबरों पर लगा ब्रेक, Kabir Bahia संग Dinner Date पर दिखीं एक्ट्रेस

लंबे समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को एक महिला के साथ नजर आए थे। उन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई। जिसके बाद से कृति और कबीर बहिया के ब्रेकअप की अटकलें लगने लगीं। 
इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ पुरानी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें कबीर भी नजर आएं। अब दोनों को एक साथ डिनर डेट पर जाते नजर आए है।
 
कपल ने पैपराजी से बचने की कोशिश नहीं की
शुक्रवार को देर रात को मुंबई के बांद्रा में कपल डिनर डेट पर नजर आएं।  वहीं, दोनों ही पैपराजी से भी बचने की कोशिश कृति और कबीर ने नहीं की। वायरल वीडियों में कपल काफी खुश नजर आ रहे हैं और पैप्स के देखकर मुस्करा रहे थे। एक ही गाड़ी में यह कपल घर की तरफ निकला। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि इनके रिश्ते में कोई दूरी नहीं आई। 
कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया है कि कबीर के साथ वायरल तस्वीरों में दिखी लड़की, उनकी फैमिली फ्रेंड है। जिसे वह अपनी बहन की तरह मानते हैं। 
कृति सेनन करियर फ्रंट
हाल ही में कृति सेनन की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की। फिल्म में कृति के साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृति जल्द ही फिल्म ‘डॉन 3’ में भी नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply