Trending

Rekha Style: आखिर क्यों Gen Z को भा रहा है रेखा का 80s ग्लैम? कॉफी डेट्स के लिए बन गया है नया ट्रेंड

Rekha 80s Glam Style: 1980 वह दौर था, जब अभिनेत्री रेखा अपने ग्लैमर के चरम पर थी। उस दौर में रेखा के फैशन के बोल्ड फैशन चॉइसेस बेखौफ स्टाइल था, जिसमें बोल्ड प्रिंट और डेयरिंग मेकअप उनके लुक की पहचान बन गए थे।

Rekha Style: आखिर क्यों Gen Z को भा रहा है रेखा का 80s ग्लैम? कॉफी डेट्स के लिए बन गया है नया ट्रेंड

जब रेखा ‘सिलसिला’ फिल्म में ब्लश पिंक साड़ी में नजर आईं, तो उनकी काजलभरी नजर और स्टाइलिंग ने मैक्सिमलिस्ट ग्लैमर का एक ऐसा खाका तैयार किया, जो दशकों तक छाया रहा।

कैसे लौट रहा रेखा का ग्लैम फैशन

आज, 80 के दशक का ग्लैम Gen Z के लिए एक खास स्टाइल इंस्पिरेशन बनकर लौटा है। इसे इंडस्ट्री के लोग रेखाफिकेशन कह रहे है। उस दौर के दर्शकों ने उन्हें लेपर्डप्रिंट वाली साड़ियों और ग्राफिक लाइनर लुक में स्क्रीन पर छाए हुए देखा, लेकिन शायद ही किसी ने सोचा होगा कि दशकों बाद यह फैशन नई पीढ़ी को इतना भाएगी।

रेखा

80 का दशक रेखा के लिए एक्सपेरिमेंट का सुनहरा दौर था। जब दुनिया बड़े बालों, भड़कीले रंगों और मैक्सिमलिस्ट ट्रेंड्स के पीछे भाग रही थी, तब रेखा ने इसे अपना टच दिया और और ग्लोबल ट्रेंड्स को अपने स्टाइल की पहचान बना लिया। हर साड़ी, हर आईलाइनर का फ्लिक, हर एक्सेसरी में उनकी झलक दिखने लगी और यही आज जेन जी को पसंद आ रही है।

जब बोल्ड होना गुनाह माना जाता था

80 के दशक में, रेखा अपने बेबाक स्टाइल से एक ट्रेंडसेटर बन गईं। जहे इंडस्ट्री में पेस्टल कलर और सोबर फैशन ट्रेंडिंग था, वहीं रेखा डीप नेकलाइन, बॉडीहगिंग साड़ियां और आकर्षक अंदाज़ में लिपटे कपड़ों में प्रीमियर में पहुँचती थीं। ऐसे दौर में जब कमर का जरा सा दिखना भी राष्ट्रीय बहस का मुद्दा बन सकता था, रेखा ने अपने कपड़ों में बेबाकी का तड़का दिया। ‘उमराव जान’ की वह मशहूर सुनहरी साड़ी, जिसकी नेकलाइन गहरी थी और जो शरीर की बनावट को उभारती थी, उसने सिर्फ एक किरदार के लिए कॉस्ट्यूम का काम नहीं किया—बल्कि नारी शक्ति का एक घोषणापत्र बना। उनके उस लुक में कामुकता और नज़ाकत का ऐसा मेल था जो सिर्फ रेखा ही कर सकती थीं।

रेखा

कूल गर्ल का प्रोटोटाइप

रेखा ने मैक्सिमलिज्म को अपनी आदत बना लिया। एक के ऊपर एक लेयरिंग में पहने गए चोकर और नेकलेस, चूड़ियां और पारंपरिक बिंदी को खूबसूरती बढ़ाने वाले एलिमेंट के तौर पर इस्तेमाल करना, हर चीज उन पर एकदम सही लगती थी। खून भरी मांग में उनकी लेयर्ड ज्वेलरी उनके बोल्ड और प्रभावशाली व्यक्तित्व का हिस्सा बन गई, वहीं इजाजत में उन्होंने दिखाया कि सादगी में भी कितना आकर्षण हो सकता है। जानम फिल्म में भी रेखा ने ऐसे पहने जो सदाबहार लगे। उन्होंने उस कूल गर्ल फॉर्मूले को ईजाद किया जिसे आज हम बहुत पसंद करते है।

रेखा

Gen Z का स्क्रीन के जरिए रोमांस

एस्थेटिक एल्गोरिदम और वायरल ब्यूटी के बीच पलने वाली युवा पीढ़ी रेखा एक उदाहरण बन गई। Gen Z का उनके अंदाज़ और स्टाइल से जुड़ाव पूरी तरह से स्क्रीन के जरिए होता है। आज की पीढ़ी रेखा को उनके डिजिटल रूप के जरिए जानती है। आज के इन्फ्लुएंसर के उलट, उनकी पूरी जिंदगी खुली किताब की तरह है। स्टाइल के शौकीन युवा घंटों तक उनके ‘सिलसिला’ फिल्म वाले लुक्स को समझने, उनकी आँखों में काजल लगाने के खास तरीकों को दोबारा आजमाने और उनके खास साड़ी पहनने के अंदाज को कॉपी करते हैं। उन्होंने कम बजट में भी हाईएंड ग्लैमर को मुमकिन कर दिखाया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply