BollywoodIndia

Aamir Khan तीसरी बार बने दूल्हा, Gauri Spratt संग Mumbai में रचाई शादी; देखें Wedding Pics

एक्टर आमिर खान और उनकी लंबे समय की पार्टनर गौरी स्प्रैट से उन्होंने आधिकारिक तौर पर शादी कर ली है। इस जोड़े ने रविवार को मुंबई स्थित अपने घर पर परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में एक निजी समारोह में शादी की। हालांकि पिछले कुछ दिनों से मुंबई में भारी बारिश हो रही थी, लेकिन इसने न तो तैयारियों में कोई बाधा डाली और न ही मेहमानों को शादी समारोह में शामिल होने से रोका।
प्राइवेट सेरेमनी में एक हुए आमिर और गौरी
आमिर खान और गौरी स्प्रैट अब आधिकारिक रुप से शादीशुदा हैं। इस निजी सेरेमनी में परिवार के सदस्य शामिल हुए। इस शादी में आमिर की पिछला शादियों से हुए उनके बच्चे भी शामिल हुए थे।
कौनकौन सितारे शादी में शामिल हुए
मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की शादी में उनकी बेटी इरा खान और बेटे जुनैद खान को एक्टर के घर पहुंचते हुए देखा गया। वहीं, ‘लगान’ मूवी के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर और एक्ट्रेस एली अवराम भी इस शादी में शामिल हुई हैं।
आमिर और गौरी लव स्टोरी
दरअसल, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की पहली मुलाकात करीब 25 साल से पहले हुई थी, हालांकि इनका रिश्ता साल 2024 में शुरु हुआ है। जब आमिर की कजिन नुजहत खान के जरिए बेंगलुरु में दोबारा मिले, जहां गौरी उस समय रह रही थी। बता दें कि, कपल ने लगभग एक साल तक लॉन्गडिस्टेंस रिलेशनशिप में समय बिताया, जिसके बाद मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन के मौके पर आमिर ने गौरी को मीडिया के सामने अपनी पार्टनर के तौर पर इंट्रोड्यूस किया।
आमिर खान की तीसरी शादी
आमिर ने 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं एक्टर जुनैद खान और इरा खान। यह कपल 2002 में अलग हो गया। 2005 में उन्होंने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की और सरोगेसी के जरिए उनका बेटा आजाद राव खान हुआ। इस कपल ने 2021 में अलग होने की घोषणा की। मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर ने गौरी के साथ अपने रिश्ते को सबके सामने जाहिर किया। हालांकि इस कपल ने अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर ही रखा था।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply