IndiaTrendingUttar Pradesh

दिल्ली में भारी बारिश से 15 उड़ानें डायवर्ट; पंजाब-हरियाणा में मानसून की रफ्तार तेज

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को हुई हल्की से मध्यम बारिश ने लोगों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। बारिश और तेज हवाओं के चलते मौसम खुशनुमा हो गया, लेकिन इसका असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला। खराब मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से संचालित 15 उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा। इनमें 10 घरेलू और 5 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं, जिन्हें सुरक्षा के मद्देनज़र जयपुर और लखनऊ की ओर डायवर्ट किया गया।

दिल्ली में भारी बारिश से 15 उड़ानें डायवर्ट; पंजाब-हरियाणा में मानसून की रफ्तार तेज

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, रविवार दोपहर तक राजधानी का तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

अगले दो दिनों में और गिरेगा तापमान
मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। दिल्ली में दक्षिणपूर्व दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जबकि पालम क्षेत्र में हवा के झोंके 37 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज किए गए।

पंजाबहरियाणा में मानसून के लिए अनुकूल हालात
आईएमडी के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में दक्षिणपश्चिम मानसून के पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के शेष हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट जारी
उधर, हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंडी, सिरमौर, चंबा और कांगड़ा जिलों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने लोगों से नदीनालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply