CricketIndia

England-West Indies Test Series: Pakistan ने किया टीम का ऐलान, Babar Azam के हाथ में फिर कमान

England-West Indies Test Series: Pakistan ने किया टीम का ऐलान, Babar Azam के हाथ में फिर कमान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे के लिए अपनी टेस्ट टीमों की घोषणा कर दी है। दोनों महत्वपूर्ण श्रृंखलाओं के लिए अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। आगामी महीनों में पाकिस्तान को पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है, जिसके बाद टीम इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की चुनौती का सामना करेगी।
मौजूद जानकारी के अनुसार, दोनों दौरों के लिए चुनी गई टीम में अधिकांश खिलाड़ी समान हैं। हालांकि इंग्लैंड दौरे की टीम में सऊद शकील को उनकी फिटनेस के आधार पर शामिल किया गया है। यदि वह पूरी तरह फिट नहीं होते हैं तो चयन में बदलाव किया जा सकता है।
बता दें कि पाकिस्तान की टीम में इस बार अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण देखने को मिला है। कप्तान बाबर आजम के अलावा मोहम्मद रिजवान, शान मसूद, सलमान अली आगा, इमाम उल हक और आमिर जमाल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है। वहीं अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अजान अवैस, मोहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी घोरी और उबैद शाह जैसे युवा खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, खुर्रम शहजाद और साजिद खान जैसे खिलाड़ियों के कंधों पर होगी। पाकिस्तान टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का यह संयोजन विदेशी परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करेगा।
वेस्टइंडीज दौरे के लिए घोषित पाकिस्तान टीम में बाबर आजम , आमिर जमाल, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अजान अवैस, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी घोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, शान मसूद और उबैद शाह को शामिल किया गया है।
वहीं इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित टीम में बाबर आजम , आमिर जमाल, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अजान अवैस, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी घोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, शान मसूद, उबैद शाह और सऊद शकील को शामिल किया गया है। गौरतलब है कि सऊद शकील का चयन पूरी तरह उनकी फिटनेस पर निर्भर रहेगा।
मौजूद जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 25 से 29 जुलाई तक ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, तारौबा में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और अंतिम टेस्ट 2 से 6 अगस्त तक क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन में आयोजित होगा।
इसके बाद पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां उसे तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है। पहला टेस्ट 19 से 23 अगस्त तक लीड्स में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 27 से 31 अगस्त तक ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर होगा। वहीं तीसरा और अंतिम टेस्ट 9 से 13 सितंबर तक बर्मिंघम में आयोजित किया जाएगा।
बता दें कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दोनों ही दौरों को पाकिस्तान के लिए काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। दोनों देशों की परिस्थितियां उपमहाद्वीप से अलग हैं, जहां तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है। ऐसे में पाकिस्तान की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों की कड़ी परीक्षा होगी।
क्रिकेट जानकारों का मानना है कि बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान के पास इन दोनों महत्वपूर्ण विदेशी दौरों पर अच्छा प्रदर्शन करने का अवसर है। यदि टीम अपने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं का सही उपयोग करने में सफल रहती है, तो वह दोनों श्रृंखलाओं में मजबूत चुनौती पेश कर सकती हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply