DharamIndiaTrending

इन 4 लोगों के घर का अन्न क्यों नहीं खाना चाहिए? जानिए धार्मिक मान्यताओं में बताए गए कारण..

इन 4 लोगों के घर का अन्न क्यों नहीं खाना चाहिए? जानिए धार्मिक मान्यताओं में बताए गए कारण..

हमारे शास्त्रों और पुराणों में भोजन को लेकर कई जरूरी नियम बताए गए हैं. सनातन धर्म में माना जाता है कि जैसा अन्न होता है, वैसा ही हमारा मन बनता है. गरुड़ पुराण में विशेष तौर पर बताया गया है कि हमें हर किसी के घर का खाना नहीं खाना चाहिए.

कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके घर का भोजन करने से आपके पुण्य कर्म नष्ट हो जाते हैं. इतना ही नहीं, इससे आपकी उम्र भी कम हो सकती है और आपको पाप का भागी बनना पड़ता है. आइए जानते हैं कि गरुड़ पुराण के अनुसार वे कौन से 4 तरह के लोग हैं जिनके घर भूलकर भी खाना नहीं खाना चाहिए.

ब्याजखोर या सूदखोर का खाना

इस सूची में पहला नाम उन लोगों का आता है जो गलत तरीके से ब्याज का धंधा करते हैं. गरुड़ पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति दूसरों की मजबूरी का फायदा उठाकर भारी ब्याज वसूलता है, उसका धन अशुद्ध होता है.

ऐसे सूदखोर का मुख्य मकसद दूसरों को परेशान करके पैसा कमाना होता है. जब आप ऐसे किसी इंसान के घर का खाना खाते हैं, तो उनकी नकारात्मक ऊर्जा आपके भीतर चली जाती है.

इससे आपके विचार भी दूषित होने लगते हैं और आपके संचित पुण्य धीरे-धीरे घटने लगते हैं. इसलिए मेहनत की कमाई का ही भोजन स्वीकार करना चाहिए.

चोर या बेईमान के घर का भोजन

दूसरा नियम चोर, डाकू या बेईमानी से पैसा कमाने वाले लोगों के लिए है. जो व्यक्ति दूसरों का हक मारकर या चोरी करके अपना घर चलाता है, उसके घर में कभी भी सकारात्मकता नहीं हो सकती.

ऐसे लोगों के घर में बनने वाले भोजन में रोने-धोने और बेबसी की बददुआएं शामिल होती हैं. यदि आप जानते हुए भी किसी चोर या अपराधी के घर का खाना खाते हैं, तो शास्त्रों के अनुसार आप भी उनके पाप में हिस्सेदार बन जाते हैं.

ये अन्न आपके मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है और आपकी आयु को कम करता है.

गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति

तीसरी स्थिति किसी ऐसे व्यक्ति की है जो लंबे समय से किसी गंभीर या संक्रामक बीमारी से पीड़ित हो. गरुड़ पुराण में व्यावहारिक कारणों से भी ऐसे घर में भोजन करने से मना किया गया है.

जो व्यक्ति बहुत बीमार है, उसके आसपास का वातावरण और हवा कीटाणुओं से भरी हो सकती है. पुराने समय में चिकित्सा व्यवस्था आज जैसी नहीं थी, इसलिए संक्रमण से बचने के लिए ये नियम बनाया गया था.

बीमार व्यक्ति के घर का खाना खाने से आप भी उस बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, जिससे आपकी सेहत बिगड़ सकती है और उम्र घट सकती है.

किन्नरों के हाथ का भोजन

चौथा और बेहद महत्वपूर्ण नियम किन्नरों के घर भोजन करने से जुड़ा हुआ है. शास्त्रों में बताया गया है कि किन्नरों को दान देना सबसे उत्तम और पुण्यदायी कार्य माना जाता है.

उन्हें कपड़े, पैसे और अनाज दान करने से घर में बरकत आती है. लेकिन गरुड़ पुराण के अनुसार, किन्नरों के घर पर जाकर भोजन करने की मनाही है. इसके पीछे कारण ये है कि किन्नरों को समाज में कई तरह के अच्छे-बुरे लोग दान देते हैं.

उनके पास आने वाले धन में हर तरह के लोगों की ऊर्जा शामिल होती है, इसलिए उनके येां भोजन करने से बचना चाहिए.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply