
बड़े पर्दे पर दो दिग्गज अभिनेताओं के नए अवतार दर्शकों के रोंगटे खड़े करने के लिए तैयार हैं। फिल्म ‘रामायण’ में बजरंगबली की भूमिका निभाने से पहले सनी देओल का एक हैरान कर देने वाला ‘क्लीन शेव’ लुक वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस उनके नए रूप के दीवाने हो गए हैं। इसी बीच, बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘GDN’ का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें अभिनेता आर. माधवन मशहूर इनोवेटर जीडी नायडू के किरदार में इस कदर ढल चुके हैं कि ट्रेलर के एक सीन में वे अपने ही घर को डायनामाइट से उड़ाते दिख रहे हैं।
………………………………………………………………………………………………..
गौरी स्प्रैट संग शादी होते ही खुशी से झूमे आमिर खान
तीसरी पत्नी संग जमकर किया डांस, गले लगाकर जताया प्यार
दोनों ने 5 जुलाई को अपने परिवार और करीबियों की मौजूदगी में शादी की
अब आमिरगौरी की शादी का वीडियो तस्वीरें भी सामने आ रही है,
जिसमें मिस्टर परफेक्शनिस्ट खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी का वीडियो साझा किया है,
जिसमें दोनों को पहले अपनी शादी के पेपर्स पर साइन करते देखा जा सकता है
पेपर्स पर साइन के बाद आमिर गौरी का हाथ चूमते हैं गले लगाकर प्यार जताते हैं
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में अंबानी परिवार भी शामिल हुआ।
आमिर खान के घर के बाहर अंबानी फैमिली की गाड़ियां नजर आईं।
वहीं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे भी आमिरगौरी की शादी में
शामिल हुए। राज कुमार हिरानी भी अपने दोस्त की शादी में पहुंचे
………………………………………………………………………………………………..
रिलीज के तीसरे दिन ही ओटीटी से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’
दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 से हटा दी गई है
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने इस संबंध में एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें बताया
गया है कि ‘सतलुज’ अगले आदेश तक भारत में उपलब्ध नहीं होगी
फिल्म 4 साल लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो सकी थी, ऐसे में अचानक इसे
ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाना, कई दर्शकों को निराश कर रहा है
‘सतलुज’ मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा की बायोग्राफी है
फिल्म का निर्देशन हनी त्रेहान ने किया है, दिलजीत दोसांझ लीड रोल में हैं
………………………………………………………………………………………………..
सनी देओल का बदला अंदाज, ‘रामायण’ से पहले क्लीनशेव लुक
में दिखे एक्टर, फैंस बोले ‘बजरंगबली बनने को तैयार’
सनी देओल जल्दी ही कोर्टरूम ड्रामा ‘इक्का’ में नजर आने वाले हैं
जिसमें वह अपने चिरपरिचित अंदाज में नजर आएंगे
इसकी स्ट्रीमिंग से पहले सनी देओल नए ही अवतार में नजर आए
सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं
जिनमें वह क्लीन शेव लुक में बदलेबदले लुक में नजर आ रहे हैं
………………………………………………………………………………………………..
आर. माधवन की अपकमिंग फिल्म ‘GDN’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है
अभिनेता माधवन इस अपकमिंग बायोपिक में दूरदर्शी इनोवेटर GD नायडू की
भूमिका में नजर आने वाले हैं, ये फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
जीडीएन में माधवन भारतीय तकनीकी पुनर्रचनाकार और औद्योगिक क्षेत्र
के अग्रणी जी.डी. नायडू के व्यक्तित्व को पर्दे पर जीवंत करते दिखाई देते हैं
और इस किरदार में पूरी तरह ढले हुए लग नजर आ रहे हैं,ट्रेलर में दिखाया जाता
है कि कैसे बूढ़े जीडी नायडू अपने ही घर को बॉम्ब से उड़ा देते हैं…
………………………………………………………………………………………………..




