How To Reduce Anger And Stress Quickly: आजकल हर कोई स्ट्रेस और गुस्से से जूझ रहा है। हम सब चाहते हैं कि हम शांत रहें और छोटीछोटी बातों पर गुस्सा न करें। हालांकि यह एक सामान्य इमोशन है, जिस प्रकार से इंसान का हंसना, रोना, खुश होना व प्यार करना सब नॉर्मल है, वैसे ही गुस्सा भी बेहद स्वाभाविक भाव है।

लेकिन गुस्से का आपके ऊपर हावी होना नॉर्मल नहीं है। इससे आप खुद का नुकसान करने लगते हैं। गुस्सा को कंट्रोल करने के लिए 303030 का फॉर्मूला काम आ सकता है।
क्या है 303030 का फॉर्मूला
जब आप गुस्से में आग बबूला हो रहे होते हैं तो ऐसे हालात में एक कदम पीछे हटना और विचार करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में 303030 इंटरवेंशन का तरीका काफी काम आ सकता है।
गुस्सा आने के बाद शुरुआत के 30 सेकेंड
अगर आपको किसी स्थिति में गुस्सा आता है, तो आप गहरी सांस लें और 30 तक की गिनती करें। ऐसा करने से आपको अपने रिएक्शन को रोकने में आसानी होगी और आपको सोचने का मौका मिलेगा।
गुस्सा कंट्रोल
अगला 30 सेकेंड है अहम
अगले 30 सेकंड में आप यह समझने की कोशिश करें कि आखिर आपके गुस्से के पीछे की वजह क्या है। इस दौरान आप यह जानने की कोशिश करें कि क्या यह आपका इमोशनल एंगर है या आप ओवर रिएक्ट कर रहे हैं।
अंतिम 30 सेकेंड
आखिरी 30 सेकंड में आप गुस्से को नियंत्रण करने के लिए सबसे अच्छा तरीका सोचें। इसके लिए आप तुरंत अपना ध्यान शिफ्ट कर लें या फिर वॉक पर चले जाएं।
कैसे कंट्रोल करें गुस्सा
- गहरी सांस भरें और डीप ब्रीद करने का प्रयास करें।
- खुद में शांति शांति जैसे शब्द बोलते रहें।
- मन को शांत करने वाले योगा व ध्यान करें।
- अपने अग्रेशन के कारणों को समझें।
- गुस्सा आए तो बेहतर होगा कि खुद को शांत करने के बाद ही लोगों से बात करें।
- अगर गुस्से पर कंट्रोल ना हो रहा हो तो तुरंत खुली हवा में बाहर निकल जाएं और थोड़ा घूम फिर कर घर आएं।
गुस्सा कंट्रोल
ये पांच फूड भी एंगर कंट्रोल में है कारगर
डार्क चॉकलेट
चॉकलेट आपके मूड को भी अच्छा करता है। इसमें कुछ ऐसे कंपाउंड्स होते हैं, जो एंडोर्फिन यानी खुशी वाले हार्मोन रिलीज करते हैं। जब आप खुश महसूस करते हैं, तो गुस्सा अपने आप कम हो जाता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, ब्रोकली, केल जैसी हरी सब्जियां मैग्नीशियम से भरपूर होती हैं। मैग्नीशियम एक ऐसा मिनरल है, जो तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है। जब शरीर में मैग्नीशियम की कमी होती है, तो गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है।
ओमेगा 3 फैटी एसिड रिच फूड
मछली, अलसी के बीज, चिया सीड्स और अखरोट में ओमेगा3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं। ये आपके दिमाग के लिए बहुत अच्छे होते हैं और मूड स्विंग्स को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
साबुत अनाज
ब्राउन राइस, ओट्स, साबुत गेहूं की रोटी जैसे साबुत अनाज कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर होते हैं। ये आपके लेवल को स्थिर रखते हैं। जब ब्लड शुगर अचानक से घटताबढ़ता है, तो गुस्सा और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।
दही
दहीछाछ जैसे फूड या फिर फर्मेंटेंड फूड हमारे आंतों के लिए अच्छा होता है और आंतों का सीधा कनेक्शन हमारे मूड से होता है। आंत अच्छा रहने से गुस्सा और मूड दोनों कंट्रोल होता है।



