IndiaTrending

काशी में बदल रही तस्वीर! दालमंडी चौड़ीकरण से खत्म होगा जाम, विश्वनाथ धाम तक आसान सफर

काशी में बदल रही तस्वीर! दालमंडी चौड़ीकरण से खत्म होगा जाम, विश्वनाथ धाम तक आसान सफर
काशी में बदल रही तस्वीर! दालमंडी चौड़ीकरण से खत्म होगा जाम, विश्वनाथ धाम तक आसान सफर

वाराणसी के ऐतिहासिक और व्यस्त कारोबारी क्षेत्र दालमंडी के कायाकल्प और चौड़ीकरण परियोजना के बारे में है। बताया जा रहा है कि 215 करोड़ रुपये की लागत से दालमंडी इलाके का चौड़ीकरण किया जा रहा है ताकि यहां के जाम की समस्या से स्थायी राहत मिल सके। लगातार प्रशासन और लोक निर्माण विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर ध्वस्तीकरण का काम चल रहा है। अब तक लगभग 160 मकान तोड़े जा चुके हैं।

परियोजना के दायरे में आने वाले छह धार्मिक स्थलों में से पांच के मुतवलियों करीमुल्ला बेग, संगमरमर, अली रजा, निसारन और रंगीले शाह ने विकास के कार्य के लिए अपनी सहमति दे दी है। बताते चले कि लंगड़ा हाफिज मस्जिद को लेकर अभी प्रशासन की बातचीत जारी है। प्रशासन का लक्ष्य है कि इसी महीने के अंत तक सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया जाए।

दालमंडी को काशी विश्वनाथ से सीधे जोड़ने वाली एक डिजिटल एलिवेटेड रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो न केवल काशीवासियों के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग होगा। देखिए ये वीडियो…

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply