राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में सोमवार को चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया. इस दौरान बैठक में चंपत राय के कामकाज की जिम्मेदारी कृष्ण मोहन को सौंपी गई है. राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने इसकी पुष्टि की है. सूत्रों के मुताबिक, कृष्ण मोहन अनिल मिश्रा के कार्य को भी देखेंगे. ऐसे में लोग अब कृष्ण मोहन के बारे में जानना चाहते हैं, आखिर उन्हें ही ये जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई है.

कौन हैं कृष्ण मोहन?
कृष्ण मोहन ने 1970 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से जियोलॉजी में M.Sc. की डिग्री हासिल की। इसके बाद, वे इंडियन फॉरेस्ट सर्विस में शामिल हुए और विभाग में अपनी सेवाएं दीं. महाराष्ट्र में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने कई अहम पदों पर काम किया, जिनमें डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर और कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट्स शामिल हैं. 2012 में रिटायर होने के बाद, वे हरदोई लौट आए. इसके बाद, उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कई जिम्मेदारियां निभाईं और अवध क्षेत्र के लिए नगर संघचालक, जिला संघचालक और प्रांत संघचालक जैसे पदों पर काम किया.



