IndiaUncategorized

मकान टूटने के बाद गहरे सदमे में पहुंचा शख्स, रातभर मलबे के पास बैठा रहा; इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती..

मकान टूटने के बाद गहरे सदमे में पहुंचा शख्स, रातभर मलबे के पास बैठा रहा; इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती..

एक शख्स की अतिक्रमण हटाने के बाद मानसिक स्थिति बिगड़ी, शख्स रातभर टूटे हुए मकान के मलबे के पास बैठा रहा, व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती किया गया। आगर मालवा में मोतीसागर तालाब रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद एक व्यक्ति की मानसिक स्थिति बिगड़ गई। परिजन ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में भर्ती कराए गए व्यक्ति की पहचान दशरथ सोनी के रूप में हुई है। घरवालों के मुताबिक, रविवार को प्रशासन ने उनके बनते हुए मकान को अवैध अतिक्रमण बताते हुए ढहा दिया था। इस कार्रवाई के बाद से ही दशरथ सोनी गहरे सदमे में थे। परिजन और आसपास के लोगों ने बताया कि दशरथ सोनी रविवार की पूरी रात अपने टूटे हुए मकान के मलबे के पास ही बैठे रहे और लगातार रोते-बिलखते रहे। सोमवार सुबह जब पड़ोसियों ने उन्हें समझाने और संभालने की कोशिश की, तो वे बार-बार बस यही रट लगाते रहे कि मेरा मकान तोड़ दिया। कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने मोतीसागर तालाब रोड पर धरना-प्रदर्शन भी किया था। बाद में प्रशासन की तरफ से उचित भरोसा मिलने के बाद इस धरने को खत्म किया गया था। फिलहाल दशरथ सोनी डॉक्टरों की देखरेख में हैं, वहीं प्रशासन के इस कड़े कदम को लेकर पूरे इलाके में अब भी तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। जब उनकी हालत ज्यादा बिगड़ने लगी, तो घरवाले उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भर्ती कर लिया है और उनका इलाज शुरू कर दिया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply