BollywoodIndia

मेघालय की रेबल ने ‘धुरंधर’ के गानों में भरा रैप का जोश, सोनू निगम संग किया धमाकेदार काम

Dhurandhar Songs Rapper Rebel Daiya Lamare Meghalaya

Dhurandhar Movie Songs: साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल ‘धुरंधर’ न सिर्फ अपनी दमदार कहानी, शानदार अभिनय और तगड़े डायलॉग्स के लिए चर्चा में रही, बल्कि इसके गानों ने भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया, वहीं इसके म्यूजिक एल्बम ने युवाओं से लेकर म्यूजिक लवर्स तक को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसी बीच फिल्म के गानों से जुड़ा एक ऐसा नाम सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है मेघालय की रैपर डैया लामारे उर्फ रेबल।

अब तक लोग ‘धुरंधर’ के गानों में बहरीन के सिंगर्स की मौजूदगी की चर्चा कर रहे थे, लेकिन बहुत कम लोग जानते थे कि इस फिल्म के हिट ट्रैक्स में मेघालय की एक दमदार महिला रैपर की आवाज भी शामिल है। रेबल ने फिल्म के कई गानों में अपने रैप से खास तड़का लगाया है। रणवीर सिंह की ग्रैंड एंट्री पर बजने वाले गाने ‘मूव’ में जहां सोनू निगम की आवाज सुनाई देती है, वहीं उसमें जोश भरने वाला रैप रेबल का है, जिसने गाने को और एनर्जेटिक बना दिया।

कौन हैं डैया लामारे

डैया लामारे, जिन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में रेबल के नाम से जाना जाता है, मेघालय के वेस्ट जयंतिया हिल्स की रहने वाली हैं। बेहद कम उम्र से ही उन्हें म्यूजिक से लगाव था। महज 5 साल की उम्र में उन्होंने संगीत की ओर रुझान दिखाना शुरू कर दिया था और 10 साल की उम्र में ही रैप लिखने लगी थीं। 22 साल की उम्र में उन्होंने प्रोफेशनली अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की। पहले वह ‘दाया’ नाम से जानी जाती थीं, लेकिन 2019 में उन्होंने अपना स्टेज नेम बदलकर ‘रेबल’ रख लिया।

ये भी पढ़ें- ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर सबा आजाद का प्यार छलका, तस्वीरें शेयर कर लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

रेबल का म्यूजिक करियर

रेबल का म्यूजिक सिर्फ बीट्स तक सीमित नहीं है, बल्कि वह अपने रैप के जरिए सामाजिक सच्चाइयों और निजी अनुभवों को सामने रखती हैं। उनके पहले सिंगल ‘बैड’ से लेकर ‘टेरर’, ‘सेट इट ऑफ’ और ‘न्यू राइट’ तक, हर गाने में उनकी अलग पहचान झलकती है। ‘धुरंधर’ में भी उन्होंने सिर्फ ‘मूव’ ही नहीं, बल्कि ‘ये इश्क-इश्क’, ‘रन डाउन द सिटी मोनिका’ और ‘नाल नचना’ जैसे गानों में भी अपने रैप से गानों को नया आयाम दिया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply