IndiaUttar Pradesh

चंपत राय ने गलत लोगों पर विश्वास किया…चंदा चोरी पर बोले गोविंद देव गिरी- कभी नहीं सोचा था ऐसा होगा

अयोध्या में कल यानी सोमवार को राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक हुई. इस बैठक के बाद कई नई चीजें निकलकर सामने आईं. राम मंदिर में कितना चढ़ावा आया, कहां कितना खर्च हुआ, इसका पूरा लेखाजोखा सार्वजनिक किया गया. ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया. चंपत राय के कामकाज की जिम्मेदारी कृष्ण मोहन को सौंपी गई. करीब तीन घंटे तक चली इस बैठक के दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने दोनों के कामकाज पर सवाल भी उठाए.

चंपत राय ने गलत लोगों पर विश्वास किया…चंदा चोरी पर बोले गोविंद देव गिरी- कभी नहीं सोचा था ऐसा होगा

इस पूरे मामले को लेकर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी ने टीवी9 भारतवर्ष से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि कभी सोचा नहीं था कि ऐसा होगा. निश्चित रुप से भूल हुई है. हुंडियों से चढ़ावे की चोरी हुई. सीईओ को पहले ही रख लेना चाहिए था. हमारी कमियां कहां थी इसकी जांच शुरु हो गई है. तीन लोगों की समिति बनाई गई है. मैं किसी प्रकार के दबाव में नहीं हूं.

चंपत ने गलत लोगों पर यकीं किया गोविंद गिरी

गोविंद गिरी ने आगे कहा कि चंपत राय ने गलत लोगों पर विश्वास किया. हम उन्हें दोषी कह सकते हैं. चारित्रिक नहीं है. हम गलत नहीं मानते तो उनका त्यागपत्र स्वीकार ही क्यों करते. निश्चितरुप से कार्यकलापों में गलती हुई है इसलिए उनके त्यागपत्र को एकमत से स्वीकार किया गया. एसबीआई से क्या अपेक्षा रखनी चाहिए. एसबीआई का क्या कतर्व्य बनता था? ये जिम्मेदारियां बड़े लोगों द्वारा पूरी की नहीं गईं, जिसका ये परिणाम है. उन्होंने ये भी कहा कि चंपत की एकमात्र गलती करीबियों पर भरोसा थी.

‘दान में मिली सभी सामग्रियां सुरक्षित’

बता दें कि सोमवार को राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने बताया कि दान में मिली सभी 2800 सामग्रियां सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि मंदिर को दान की जाने वाली कुछ सामग्रियों को लेकर चोरी होने की अफवाह फैलाई गई थी जबकि सामग्रियां बिल्कुल सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि कागभुशंडी, राम चरित मानस और पादुकाएं सभी सुरक्षित हैं.

गोविंद गिरी ने रजिस्टर दिखाते हुए ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि मंदिर को दान की जाने वाली कुछ सामग्रियों को लेकर चोरी होने की अफवाह फैलाई गई थी जबकि सामग्रियां बिल्कुल सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि दान में मिली सभी सामग्रियां का पूरा रिकॉर्ड और रजिस्टर रखा जाता है. गिरि ने कहा कि उनके भविष्य के कामों पर कोई उंगली नहीं उठा पाएगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply