BollywoodIndia

Kushal Tandon के भद्दे मजाक पर बवाल, पति Zaid के बचाव में Gauahar Khan का पोस्ट

टीवी के जानेमाने एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों कुणाल खेमू के मशहूर शो द अलायंस को लेकर चर्चा में हैं। इस शो में कुशाल टंडन काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह गौहर खान के पति जैद दरबार के साथ एक ऐसा मजाक करते दिखे, जो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

कुशाल टंडन के मजाक पर क्यों हुआ विवाद?

Kushal Tandon के भद्दे मजाक पर बवाल, पति Zaid के बचाव में Gauahar Khan का पोस्ट
दरअसल, वीडियो में जैद दरबार ने कुशाल टंडन से सिगरेट मांगी थी। इस पर तंज कसते हुए कुशाल टंडन ने कहा, “तुझे मेरी सारी चीजें पसंद आती हैं।” जैद दरबार ने तो इस बात को हंसकर टाल दिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को यह मजाक बेहद भद्दा लगा। लोगों ने कुशाल पर गुस्सा निकाला और साथ ही जैद दरबार को भी आड़े हाथों लिया कि उन्होंने कुशाल को उसी वक्त करारा जवाब क्यों नहीं दिया।
 

पति के सपोर्ट में आईं गौहर खान

सोशल मीडिया पर बढ़ते गुस्से के बीच अब जैद दरबार की पत्नी और एक्ट्रेस गौहर खान का रिएक्शन सामने आया है। गौहर ने अपने पति का खुलकर साथ दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हर बेवकूफाना बात पर तुरंत जवाब देने की जरूरत नहीं होती, केवल समझदार लोग ही इस बात को बेहतर जानते हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “जैद दरबार मुझे आप पर बहुत गर्व है।”
 

क्या है दोनों का पुराना कनेक्शन?

आपको बता दें कि गौहर खान और कुशाल टंडन का एक पुराना रिश्ता रहा है। दोनों की लव स्टोरी बिग बॉस 7 में शुरू हुई थी और उन्होंने करीब 10 महीने तक एकदूसरे को डेट किया था। इसके बाद दोनों अलग हो गए। साल 2020 में गौहर खान ने जैद दरबार से शादी कर ली और अब इस कपल के दो प्यारे बेटे भी हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply