India

देश में तबाही ही तबाहीः कहीं भूस्खलन, कहीं फटे बादल, घर-दुकानें बर्बाद, क्रेन-जेसीबी बहे-कई दबे

केरलम के वायनाड में मंगलवार सुबह तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, 8 लोग घायल हुए हैं। कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। हादसा कल्लाडी स्थित मीनाक्षी ब्रिज के पास हुआ।

देश में तबाही ही तबाहीः कहीं भूस्खलन, कहीं फटे बादल, घर-दुकानें बर्बाद, क्रेन-जेसीबी बहे-कई दबे

यहां मलप्पुरमवायनाड टनल प्रोजेक्ट के कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। टनल से मिट्टी निकालकर बाहर जमा की गई थी। बारिश के चलते मिट्टी खिसक गई, जिससे पेड़ उखड़ गए और बैरिकेड भी बह गए।

हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, इसमें दिख रहा है कि 7 जुलाई को सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर सुरंग से तेज लहर के साथ आया मलबा एक टैंकर को तिनके की तरह बहाकर ले गया। दो लोग इसके मलबे में फंसे।

पुलिस, NDRF की टीम रेस्क्यू कर रही है। मलबा हटाने के लिए JCB मशीनें लगाई गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण सोमवार से ही सुरंग कंस्ट्रक्शन का काम रोक दिया गया था।

जम्मूकश्मीर के डोडा में बादल फटने से बाढ़:पहाड़ से गिरे पत्थर और मिट्टी से घरदुकानें बर्बाद

जम्मूकश्मीर के डोडा में ऊपरी इलाके में बादल फटने से बाढ़ आ गई। पहाड़ों से पत्थर और मलबा गिरने से घर और दुकानों को नुकसान पहुंचा है। सड़कों पर कई गाड़ियां मलबे में दब गईं।

महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है। मुंबई में पिछले 48 घंटे में करीब 15 इंच बारिश दर्ज की गई। IMD ने मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई के सभी सरकारी और निजी स्कूलकॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

नासिक में भी आज सभी स्कूल और कॉलेज बंद हैं। त्र्यंबकेश्वर मंदिर और महाराष्ट्र के साढ़े तीन शक्तिपीठों में शामिल सप्तश्रृंगी मंदिर भी श्रद्धालुओं के लिए आज बंद रहेंगे।

वहीं, मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 35 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। खजुराहो में सबसे ज्यादा 4.4 इंच बारिश दर्ज की गई। बमीठा में नेशनल हाईवे39 पर 3 फीट तक पानी भर गया। बालाघाट में महाराष्ट्र सीमा से लगी बाघ नदी उफान पर आने से किरनापुरलांजी मार्ग पर पुल निर्माण में लगी कार, जेसीबी और लोडर तेज बहाव में बह गए।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply