India

कुछ घंटों की बारिश से थम गई रफ्तार! गुरुग्राम में जलभराव और 10 किमी लंबा ट्रैफिक जाम..

कुछ घंटों की बारिश से थम गई रफ्तार! गुरुग्राम में जलभराव और 10 किमी लंबा ट्रैफिक जाम..

गुरुग्राम में मंगलवार को हुई 76 मिलीमीटर (एमएम) की मूसलाधार बारिश ने शहर को पूरी तरह से पानी-पानी कर दिया। महज कुछ घंटों की इस भारी बरसात से शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए और तमाम मुख्य सड़कें और एक्सप्रेसवे जलमग्न हो गए। जलभराव का आलम यह था कि जिला उपायुक्त (डीसी) आवास के सामने मुख्य सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे वहां से गुजर रहे दो वाहन मलबे और पानी के बीच फंस गए।

बारिश के कारण नरसिंहपुर के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक से दो फीट गहरा पानी जमा हो गया। इसके चलते हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा भयंकर जाम लग गया, जिसमें हजारों राहगीर और गाड़ियां घंटों फंसी रहीं। जानकारी के मुताबिक IFFCO चौक से नरसिंहपुर तक 8-10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

इन इलाकों में भी भरा पानी

इसके अलावा राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, सुभाष चौक, वाटिका चौक, शीतला माता रोड, राजेंद्र पार्क और द्वारका एक्सप्रेसवे सहित शहर के सैकड़ों प्रमुख चौराहों पर नाले ओवरफ्लो हो गए और सड़कें तालाब बन गईं। हालांकि, इस विकट स्थिति के बीच नगर निगम (एमसीजी) और जीएमडीए की टीमें विभिन्न प्रभावित जगहों पर पंप और मशीनरी की मदद से पानी की निकासी का प्रयास करती नजर आईं।

गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

जलभराव और भारी जाम की स्थिति को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया, दिल्ली से जयपुर जाने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा और ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए रूट में बदलाव किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे राजीव चौक से बाएं मुड़ें और SPR रोड का इस्तेमाल करें। हीरो होंडा चौक से बाएं मुड़ें और SPR रोड से होते हुए अपनी मंज़िल की ओर जाएं। दिल्ली से आने वाले वाहन चालक द्वारका एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करके अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं।

दूसरी ओर, भारी बारिश के कारण सिविल लाइन रोड पर सड़क धंस गई जिससे वहां खड़ी दो गाड़ियों के टायर बुरी तरह फंस गए। सीवर पाइपलाइन बिछाने के लिए इस हिस्से की हाल ही में खुदाई की गई थी, और भारी बारिश ने सड़क की हालत और खराब कर दी, जिससे सड़क धंस गई।

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में ‘लाइव हिंदुस्तान’ में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।

अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी ‘हार्ड-कोर’ खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।

उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और ‘कैलेंडर जर्नलिज्म’ से लेकर ‘फैक्ट चेक’ तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।

तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और ‘मीडिया लॉ एंड एथिक्स’ के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए। और पढ़ें

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply