CricketIndia

India vs England 3rd T20 Highlights | आर्चर-टंग की रफ्तार के आगे ढेर हुए आईपीएल के सूरमा, तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने भारत को 125 रनों से रौंदा

आईपीएल के मंच पर चौकेछक्कों की बरसात करने वाले भारतीय बल्लेबाज मंगलवार को इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने पूरी तरह असहाय नजर आए। जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की घातक गेंदबाजी के आगे घुटने टेकते हुए भारतीय टीम को तीसरे टी20 मैच में 125 रनों की बेहद करारी और ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा। रनों के लिहाज से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में यह भारत की सबसे शर्मनाक और बड़ी पराजय है। इस जीत के साथ ही विश्व चैंपियन इंग्लैंड ने पांच मैचों की श्रृंखला में 20 की अजेय बढ़त बना ली है । स्टेडियम में अपना जन्मदिन मना रहे महान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी में भारतीय टीम का यह सरेंडर फैंस के लिए किसी बुरे सपने जैसा रहा।

India vs England 3rd T20 Highlights | आर्चर-टंग की रफ्तार के आगे ढेर हुए आईपीएल के सूरमा, तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने भारत को 125 रनों से रौंदा

 

पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था और अगले दोनों मैच जीतकर इंग्लैंड पांच मैचों की श्रृंखला में 2 . 0 से आगे है। आर्चर ने तीन ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि टंग ने चार ओवर में 28 रन देकर चार विकेट चटकाये। जीत के लिये 202 रन के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम 11 . 4 ओवर में 76 रन पर आउट हो गई।
श्रेयस अय्यर का बतौर कप्तान हार का सिलसिला अब पांच मैचों का हो गया है। अपना जन्मदिन मना रहे महेंद्र सिंह धोनी के सामने भारतीय टीम इस तरह से हार गई।
इंग्लैंड के लिये फिल साल्ट ने 70 और सैम कुरेन ने नाबाद 41 रन बनाये।
भारत के पांच विकेट पांच ओवर में 52 रन पर गिर गए थे।

भारतीय बल्लेबाजों ने गैर जिम्मेदाराना शॉट खेले और जीत के लिये कोई प्रयास भी नहीं किया।
वैभव सूर्यवंशी ने आर्चर और टंग को दो छक्के लगाये लेकिन पांच गेंद में 13 रन बनाकर विकेट गंवा बैठे। एक तेज बाउंसर पर हुक शॉट खेलने के प्रयास में उन्होंने विकेट के पीछे जोस बटलर को कैच थमा दिया।
अभिषेक शर्मा डीप एक्स्ट्रा कवर में खराब शॉट खेलकर लौटे जबकि ईशान किशन भी टिक नहीं सके। अय्यर ने आर्चर को फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन कैच आउट हो गए।
इससे पहले साल्ट के 44 गेंद में 70 रन की मदद से इंग्लैंड ने सात विकेट पर 201 रन बनाये।

भारतीय तेज गेंदबाजों की तिकड़ी ने प्रभावी प्रदर्शन किया। हर्षित राणा ने चार ओवर में 40 रन देकर और प्रिंस यादव ने 30 रन देकर दो दो विकेट लिये। अनुभवी स्पिनर अक्षर पटेल और वरूण चक्रवर्ती महंगे साबित हुए। अक्षर ने चार ओवर में 49 रन देकर एक विकेट लिया जबकि वरूण ने तीन ओवर में 35 रन दे डाले और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
हरफनमौला सैम कुरेन ने 24 गेंद में नाबाद 41 रन बनाकर इंग्लैंड को 200 रन के पार पहुंचाया।

अर्शदीप सिंह ने एक मैडन ओवर डाला लेकिन भारत ने डीआरएस रिव्यू गंवाया। जोस बटलर ने 21 गेंद में 36 रन बनाये।
हैरी ब्रूक 16 रन बनाकर आउट हुए जिन्होंने प्रिंस को छक्का लगाया। प्रिंस ने ही हालांकि उन्हें डीप मिडविकेट में अभिषेक शर्मा के हाथों लपकवाया।
साल्ट और जैकब बेथेल ने सिर्फ 3 . 3 ओवर में 40 रन की साझेदारी की। हर्षित ने बेथेल और टॉम बेंटोन को लगातार दो गेंदों पर आउट किया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply