ईरिक्शा की बैटरी को फोन के ऐप से बंद करने वालों का वीडियो बीते दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ। इस ऐप के चलते ईरिक्शा वालों को भी ढेरों समस्याएं उठानी पड़ी। जिसके बाद सरकार ने ऐसे ऐप्स को ही प्लेस्टोर से हटाने का निर्देश जारी कर दिया। जिसके दम पर कुछ शरारती तत्व ऐप बैन किया करते थे। मगर इस बार एक शख्स ने मोबाइल ऐप से ATM मशीन बंद करके दिखाया है, जिसकी वीडियो ने बहस छेड़ दी है।

अब करो कॉपी
इस वीडियो में शख्स फोन में एक ऐप खोलकर यह दिखाने की कोशिश करता है कि जब वो इस ऐप में ऑफ बटन दबाता है, तो ATM बंद हो जाता है। फिर जब वो ऑन बटन दबाता है, तो ATM खुल जाता है। ऐसा वो वीडियो में 2 से 3 बार करके दिखाता है। मगर असलियत तो ये है कि वीडियो AI की मदद से बनाया गया है। ATM को कंट्रोल करने वाला कोई भी ऐप सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है।
कैसे पता लगी हकीकत?
जब एक यूजर ने X पर ग्रोक से इस वीडियो की सत्यता की जांच करने को कहा तो X के AI का जवाब था कि ‘ये सच नहीं है, वीडियो की ऐप सोलर, इनवर्टर बैटरी मैनेजमेंट का है। ये ईरिक्शा वाले में इस तरह के चाइनीज ऐप से रिमोट बंद हो रहे थे। मगर सरकार ने इन ऐप्स को प्लेस्टोर से हटा दिया। वहीं ATM वाला पार्ट सिर्फ मजाक है। ये एक फेक है, इससे ATM स्क्रीन हैक नहीं हुई है।’
अब बढ़ेगी टेंशन?
X पर इस वीडियो को अखिलेश बाबू ने पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘अभी तक केवल टिरी बंद होती थी अब यह भी बंद होने लगी है अब सरकार की टेंशन बढ़ गई है।’ उनके इस पोस्ट के वायरल होते ही लोगों ने उन्हें पोस्ट के कमेंट सेक्शन में ही सच्चाई से रुबरू करवा दिया।
ATM ब्लूटूथ सपोर्ट नहीं करता
कमेंट सेक्शन में यूजर्स एक तरफ जहां अखिलेश के दावे को सच मानकर ताज्जुब कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर लोग ये मानने को ही तैयार नहीं है कि ATM को कंट्रोल करने का कोई ऐप सार्वजिनक रूप से मौजूद हो सकता है। क्योंकि ATM की सिक्योरिटी बेहद टाइट होती है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया कि ATM ब्लूटूथ सपोर्ट नहीं करता!



