Homemade Cheese Corn Fritter Recipe: अगर आप शाम की बारिश के साथ कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं, जो आपको स्वाद के साथसाथ टेस्ट भी दे, तो यह रेसिपी आपके लिए है। इस रेसिपी से बड़ों के साथसाथ बच्चों को भी मजा आएगा।

बाहर से कुरकुरे और अंदर से ये फ्रिटर्स हर उम्र के लोगों को पसंद आएंगे और कोई भी न नहीं कह पाएगा। आइए जानते है चीज फ्रिटर्स बनाने का तरीका और सामग्री के बारे में।
सामग्री
- 2 कप स्वीट कॉर्न के दाने
- 1 अंडा
- ¼ कप दूध
- 1 कप कद्दूकस किया हुआ मोज़ेरेला या प्रोसेस्ड चीज
- ¾ कप मैदा
- 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- 34 शिटाके या बटन मशरूम
- ¼ कप प्याज
- 1½ छोटा चम्मच नमक
- ½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- ½ कप तेल
कॉर्न रेसिपी
बनाने की विधि
- सबसे पहले आधे स्वीट कॉर्न के दानों को दूध और अंडे के साथ मिक्सर में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें।
- अब एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करें। इसमें कटे हुए मशरूम और प्याज डालकर 45 मिनट तक भूनें। इसके बाद बचे हुए कॉर्न डालें और 1 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। मिश्रण को ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
- एक बड़े बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर, नमक और काली मिर्च मिलाएं। अब इसमें तैयार कॉर्न पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद भुने हुए कॉर्न, मशरूम, प्याज और कद्दूकस किया हुआ चीज डालकर बैटर तैयार करें।
- अब एक कड़ाही या नॉनस्टिक पैन में तेल गर्म करें। बैटर को ¼ कप की मात्रा में डालकर हल्का दबाएं और मध्यमतेज आंच पर दोनों तरफ से 34 मिनट तक सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें।
- तैयार प्रिटर्स को पेपर टॉवल पर निकालें ताकि एक्स्ट्रा ऑयल एब्जॉर्ब हो जाए। इन्हें गर्मागर्म टोमैटो केचप, गार्लिक मेयो या ग्रीन चटनी के साथ सर्व करें।
कॉर्न रेसिपी (फोटो.सोशल मीडिया
कुछ बातों का रखें ख्याल
- अधिक चीजी स्वाद के लिए बैटर में एक्स्ट्रा मोज़ेरेला चीज मिला सकते हैं।
- हेल्दी विकल्प के लिए इन्हें एयर फ्रायर या ओवन में 200°C पर 1518 मिनट तक बेक किया जा सकता है।
- चाहें तो हरी मिर्च, धनिया या चिली फ्लेक्स डालकर स्वाद बढ़ाया जा सकता है।
- आप इसे अपने टेस्ट के अनुसार, चीजें मिलाकर फ्लेवर दे सकते हैं।



