IndiaPunjabTrending

पंजाब में ISI समर्थित तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: अमृतसर में 3 आरोपी गिरफ्तार; 6 हैंड ग्रेनेड और 12 अवैध पिस्तौल बरामद

अमृतसर पंजाब पुलिस ने आतंकवाद और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित हथियार एवं विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर की टीम ने अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 6 हैंड ग्रेनेड और 12 अवैध पिस्तौल बरामद की गई हैं।

पंजाब में ISI समर्थित तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: अमृतसर में 3 आरोपी गिरफ्तार; 6 हैंड ग्रेनेड और 12 अवैध पिस्तौल बरामद

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी एक विदेशी तस्कर के निर्देशों पर काम कर रहे थे, जिसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई तथा प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के विदेश में सक्रिय ऑपरेटिव्स का समर्थन प्राप्त था।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों तक हथियारों और विस्फोटकों की यह खेप पंजाब में आतंक और अशांति फैलाने, कानूनव्यवस्था को प्रभावित करने तथा सार्वजनिक शांति भंग करने के उद्देश्य से पहुंचाई गई थी। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि इन हथियारों का इस्तेमाल किन संभावित आतंकी गतिविधियों में किया जाना था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अमृतसर स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाने में आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है। जांच एजेंसियां मॉड्यूल के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियारों की खेप कहां से आई, इसके पीछे कौनकौन लोग शामिल हैं और इन्हें आगे किन व्यक्तियों तक पहुंचाया जाना था।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर जल्द ही इस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा कर सकते हैं। पंजाब पुलिस का कहना है कि राज्य में आतंकवाद और हथियारों की तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply