Yavatmal Absconding Accused: पॉक्सो प्रकरण में पिछले 12 वर्षों से न्यायिक प्रक्रिया से फरार चल रहे आरोपी को बिहार से गिरफ्तार करने में पाटण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी को महाराष्ट्र लाकर केलापुर स्थित विशेष पॉक्सो न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में यवतमाल जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
जानकारी के अनुसार, पाटण पुलिस थाने में दर्ज अपराध तथा विशेष पॉक्सो न्यायालय, केलापुर के विशेष पॉक्सो प्रकरण क्रमांक 5/2014 का आरोपी चिकूकुमार उर्फ आर्यमान अजय राय , निवासी फाजेलपुर, थाना शिरपुर, जिला बेगूसराय पिछले 12 वर्षों से न्यायालय में लगातार अनुपस्थित था।
पॉक्सो मामले में बड़ी कार्रवाई
इसके चलते उसके खिलाफ गैरजमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वारंट के क्रियान्वयन के लिए पाटण पुलिस थाना प्रभारी मिलिंद सरकटे के नेतृत्व में एक बिहार भेजी गई। टीम में पुलिस हवलदार मुकेश करपते, पुलिसकर्मी सचिन बोंडे, संदीप नामेकर तथा महिला पुलिसकर्मी ज्योति तपासे शामिल थे।
फरार आरोपी को बिहार से लाकर कोर्ट में किया पेश
तकनीकी विश्लेषण और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी का ठिकाना तलाश लिया। इसके बाद सुनियोजित कार्रवाई करते हुए उसे उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ बिहार में हत्या तथा आर्म्स एक्ट के तहत भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को महाराष्ट्र लाकर विशेष पॉक्सो न्यायालय, केलापुर में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में यवतमाल जिला कारागार भेजने का आदेश दिया।
ये भी पढ़े:
यवतमाल पुलिस का ऑपरेशन सफल
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात तथा वणी उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुरेश दलवे के मार्गदर्शन में की गई। फरार आरोपी को सुरक्षित गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने में पाटण पुलिस की टीम ने समन्वित और की।



