IndiaPunjabTrending

ठेके के आधार पर एजुकेशन इंस्ट्रक्टर और पार्ट टाइम क्लर्क के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदनों की मांग

जालंधर : सैनिक वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में 11 महीनों के लिए ठेके के आधार पर एक एजुकेशन इंस्ट्रक्टर और एक पार्ट टाइम क्लर्क की असामी पर नियुक्ति के लिए आवेदनों की मांग की गई है।
जिला रक्षा सेवाएं भलाई दफ्तर के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एजुकेशन इंस्ट्रक्टर के एक पद के लिए उम्मीदवार की योग्यता सेवामुक्त जे.सी.ओ./हवलदार या पूर्व सैनिक के आश्रित होनी चाहिए।

ठेके के आधार पर एजुकेशन इंस्ट्रक्टर और पार्ट टाइम क्लर्क के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदनों की मांग

इसी तरह पार्ट टाइम क्लर्क के पद के लिए उम्मीदवार पूर्व सैनिक क्लर्क/जी.डी. होना चाहिए।
उन्होंने आगे बताया कि एजुकेशन इंस्ट्रक्टर को प्रति माह 12,000 रुपये और पार्ट टाइम क्लर्क को 8,500 रुपये तनख्वाह दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अपने दस्तावेज और बायोडाटा जिला रक्षा सेवाएं भलाई दफ्तर, शास्त्री मार्किट, लाडोवाली रोड, जालंधर में 17 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक जमा करवा सकते हैं। पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को प्राथमिकता दी जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply