मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का दिल्ली में निधन हो गया है। उन्होंने 77 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर की पुष्टि मनीष पॉल की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी करके की है। हालांकि, अभिनेता की तरफ से अभी तक इस मामले पर कोई निजी बयान सामने नहीं आया है।
टीम ने जारी किया आधिकारिक बयान

मनीष पॉल की टीम की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है, “हमें बेहद दुख के साथ आपको सूचित करना पड़ रहा है कि अभिनेता मनीष पॉल ने आज दिल्ली में अपनी 77 वर्षीय मां को खो दिया है।” इसके साथ ही टीम ने प्रशंसकों से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील करते हुए कहा, “हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करें। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।”
मां के बेहद करीब थे मनीष
मनीष पॉल अपनी मां के बहुत करीब माने जाते हैं। वह अक्सर मदर्स डे और अपनी मां के जन्मदिन के खास मौकों पर सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करते रहते थे। मनीष कई बार अपनी बातचीत में यह बात कह चुके हैं कि उनके जीवन और उनके व्यक्तित्व को संवारने में उनकी मां का बहुत बड़ा योगदान रहा है।




